रायपुर:
राज्य सरकार ने 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को एक सहायक (Attendant) के साथ पात्र यात्री बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। योजना के बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बस स्टैंड और बसों में प्रदर्शित होगी जानकारी
परिवहन विभाग के निर्देशों के अनुसार, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय, सार्वजनिक स्थलों और स्वयं यात्री बसों में इस योजना की जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक बुजुर्ग इस सुविधा से अवगत होकर इसका लाभ उठा सकें।
मवेशी तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मुकदमे के फैसले तक आरोपी या मालिक को नहीं मिलेंगे जब्त पशु, गौशाला में रहेंगे सुरक्षित
बस संचालकों को निर्देश: सम्मानजनक व्यवहार और त्वरित शिकायत निवारण
परिवहन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और बस संचालकों को स्पष्ट आदेश दिए हैं:
-
पात्र वरिष्ठ नागरिकों और उनके साथ यात्रा कर रहे एक सहायक को बिना किसी बाधा के निःशुल्क यात्रा कराई जाए।
-
यात्रा के दौरान बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
-
यदि किसी वरिष्ठ नागरिक को इस योजना का लाभ उठाने में कोई परेशानी आती है, तो उसकी शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए।
प्राचार्य को फोन पर धमकी देने और शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप करने वाले लेखापाल निलंबित
सुगम और सुरक्षित सफर का उद्देश्य
शासन का मुख्य उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इस निर्णय से बुजुर्गों को अपने सामाजिक, पारिवारिक, मेडिकल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करने में आर्थिक और व्यावहारिक दोनों रूपों में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

