टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत: आयकर वसूली में गिरफ्तारी और सिविल जेल के नियम खत्म, CBDT ने बदला नियम 225
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र से इंसानियत और आस्था को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता की आग पर कटोरी रखकर मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सामने आने और ग्रामीणों के भारी आक्रोश के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पिता की जलती चिता देख सहम गए परिजन
यह पूरी घटना नत्थापुर गांव की है: गांव निवासी वीरपाल के पिता छोटेलाल की 19 सितंबर को बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। अगले दिन, 20 सितंबर को दोपहर में परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के पास श्मशान में उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। शाम के वक्त जब वीरपाल अपने परिजनों के साथ चिता की स्थिति देखने श्मशान पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। गांव के ही तीन युवक जलती चिता की लपटों पर कटोरी रखकर मीट पका रहे थे। जब परिजनों ने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
एक आरोपी मौके से पकड़ा गया, दो अन्य अगले दिन गिरफ्तार
परिजनों के शोर मचाने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ही सुरेंद्र नामक आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने रविवार रात नत्थापुर (झंझटपुर) निवासी रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।सोमवार को पुलिस ने फरार चल रहे बाकी दोनों आरोपियों—राजेंद्र और रामचरन को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी की।
तंत्र-मंत्र की बात नकारी, हवालात में हाथ जोड़कर मांगी माफी
घटना को लेकर क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और अघोरी क्रिया की चर्चाएं तेज हो गई थीं, जिसे आरोपियों ने पूछताछ में खारिज किया:पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजेंद्र का शराब पीने की लत को लेकर घर में पत्नी से विवाद चल रहा था और उसने दो दिन से खाना नहीं खाया था। वह बाजार से मीट लेकर आया था, लेकिन घर में पकाने की जगह अपने साथियों के साथ श्मशान घाट पहुंच गया और जलती चिता पर ही कटोरी रखकर पकाने लगा।पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी हाथ जोड़कर रोते-गिड़गिड़ाते नजर आए और कहा कि उनसे भारी भूल हो गई है, उनका तंत्र विद्या से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धमकी देने के तहत सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।























