होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

खेल

अनहत सिंह से लेकर उमरान मलिक तक, 2023 में भारत के लिए कमाल कर सकते हैं ये युवा खिलाड़ी

Featured Image

भारत में 12 जनवरी का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्मावी विवेकानंद का जन्म हुआ था। विवेकानंद साल 1863 में 12 जनवरी के दिन ही पैदा हुए थे। 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। हालांकि, इससे पहले उन्होंने अपने दर्शन, सिद्धांत, आध्यात्मिक विचार और उनके आदर्श से सभी को प्रभावित किया। उनके ये विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार कर सकते हैं, उनके लिए प्रेरणा का एक श्रेष्ठ स्रोत साबित हो सकते हैं। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवाओं के लिए खेल भी बहुत उपयोगी होते हैं। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास के अलावा बीमारियों से दूर रहने में भी मदद मिलती है। साथ ही युवा ही खेल की दुनिया में कमाल करते हैं। क्रिकेट से लेकर फुटबॉल और स्क्वॉश तक हर खेल में युवा खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। यहां हम पांच ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल देश का नाम रोशन कर सकते हैं।14 साल की अनहत सिंह ने साल 2023 की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ब्रिटिश जूनियर ओपन में गर्ल्स अंडर-15 स्क्वैश खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था। अनहत ब्रिटिश जूनियर ओपन में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने तीन बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला है और दो बार चैंपियन बनी हैं, जबकि एक बार उपविजेता रही हैं। अब अनहत से आने वाले टूर्नामेंट में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 25 साल के नीरज चोपड़ा पहले ही पूरी दुनिया में अपना नाम बना चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने डायमंड लीग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। हालांकि, चोट के चलते वह राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सके, लेकिन नीरज इस साल देश के लिए कई और बड़े पदक जीत सकते हैं। 23 साल के शुभमन गिल भी इस साल देश के लिए कमाल कर सकते हैं। उन्होंने भारत की वनडे टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है और 2023 के पहले वनडे मैच में बेहतरीन अर्धशतक भी लगाया। गिल टेस्ट में पहले भी देश के लिए बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। इस साल वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए कमाल कर सकते हैं। 23 साल के उमरान मलिक ने बहुत ही कम समय में भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है। वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं और सभी दिग्गजों को काफी प्रभावित किया है। उमरान ने इस साल की शुरुआत से ही श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है और विकेट लेने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। अब वह वनडे विश्व कप में भी देश के लिए कमाल कर सकते हैं।25 साल के ऋतुराज भारत के लिए वनडे और टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन अब तक टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की नहीं है। हालांकि, ऋतुराज जल्द ही भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर सकते हैं। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से वह लगातार भारतीय टीम में जगह बना रहे हैं। हालांकि, उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला है, लेकिन मौका मिलने पर वह कमाल कर सकते हैं।

Default Placeholder

उद्घाटन समारोह में लगा ग्लैमर का तड़का, दिशा पाटनी-रणवीर और नीति मोहन ने जीता दिल

Default Placeholder

'समय आ गया है कि अब हम बुमराह के बिना तैयारी शुरू करें', पूर्व क्रिकेटर की टीम इंडिया को चेतावनी

Default Placeholder

अफगानिस्तान से ODI सीरीज नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, तालिबान के महिलाओं पर जुल्म की वजह से लिया फैसला

Default Placeholder

कटक में हॉकी विश्व कप का हुआ उद्घाटन, 13 जनवरी को होगा भारत का पहला मुकाबला

Default Placeholder

मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, तीन खिलाड़ियों को मिली हार

Default Placeholder

खेल संघों की आर्थिक मदद रुकी, ब्याज पर पैसे लेकर खेलने गई टीम, चार स्वर्ण जीते

Default Placeholder

पृथ्वी शॉ ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, असम के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, रहाणे का भी अर्धशतक

Default Placeholder

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, चोटिल ग्रीन और स्टार्क भी टीम में शामिल

Default Placeholder

मलयेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की खराब शुरुआत, साइना-श्रीकांत पहले राउंड से ही बाहर

Showing page 34 of 44

Advertisement

Advertisement

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा