राजनांदगांव/छुरिया //-
पांच प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ते की मांग एवं पटवारीयो के हड़ताल पर शासन की प्रताड़ना को अनुचित बताते हुए इनका समाधान करने की दो सूत्री मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा कल प्रदेश भर के सभी 33 जिला एवं 146 ब्लॉक मुख्यलियों में सभी जिला कलेक्टर/एसडीएम/तहसीलदारों को ज्ञापन सोपा जाएगा।

इसके संबंध में आज विभिन्न जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में संबंधित पदाधिकारीयो द्वारा ज्ञापन सूचना दिया गया। इसी कड़ी में आज छुरिया ब्लॉक मुख्यालय में ज्ञापन की पूर्व सूचना दी गई।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी ने ब्लाक संयोजक यशवंत नेताम के नेतृत्व में आज स्थानीय तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को इसके संबंध में लिखित जानकारी दी। फेडरेशन के पदाधिकारीयो, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, पदाधिकारी व सदस्य बीरेंद्र साहू एवं विकास गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि छुरिया ब्लाक मुख्यालय में कल शाम 4:00 बजे रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपी जाएगी।
इसके अंतर्गत कर्मचारियों का एकत्रीकरण जनपद मुख्यालय के सामने 4:00 होगा। जहां से मोटरसाइकिल रैली पुराना बस स्टैंड से होते हुए तहसीलदार कार्यालय पहुंचेगी। तत्पश्चात तहसीलदार को मांगों के संबंध में नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपी जाएगी। सभी पदाधिकारियों ने ब्लाक के सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को कल ज्ञापन सौंपने व रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।



