Author: CG NOW DESK

बस्तर : जगदलपुर के संजय गांधी वार्ड स्थित रेलवे कॉलोनी में शनिवार को प्रशासन और रेलवे विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 32 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पार्षद कोमल सेना और कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार से विकल्प तलाशने और पुनर्वास की मांग की है। संदिग्ध गिरोह पकड़ा गया: बच्चा चोरी की कोशिश में दो गिरफ्तार रेलवे विभाग के अनुसार, यह जमीन रेलवे की संपत्ति है, जिस पर अवैध रूप से मकान बनाकर लोग निवास कर…

Read More

डोंगरगढ़ : धर्मनगरी नगरी डोंगरगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर 22 में दो संदिग्ध युवकों ने एक दस वर्षीय बच्चे को अगवा करने की कोशिश की। बच्चे की सूझबूझ और बहादुरी से यह वारदात टल गई, लेकिन इस घटना ने पूरे शहर को दहशत और सतर्कता दोनों में डाल दिया। मामला शनिवार सुबह का है। वार्ड नंबर 22 निवासी मासूम मनीष लहरे रोज की तरह अपने घर के बाहर खेल रहा था। गली में बच्चों की चहलकदमी चल रही थी, तभी दो अजनबी युवक वहां पहुंचे। दोनों ने अपने शरीर पर काले और सफेद कपड़े पहन रखे…

Read More

दुर्ग:  जिले में करवा चौथ के दिन खूनी वारदात हुई है. शुक्रवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई है. सुबह मोहलई बिजली ऑफिस के सामने जब शव को राहगीरों ने देखा तब पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी 35 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. क्लासरूम में दाखिल हुआ विशालकाय अजगर, फुंकार से मचा हड़कंप, छात्रों में अफरा-तफरी क्योंकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. दरअसल, घटना दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई क्षेत्र की है. अनिल…

Read More

कोरबा: SECL स्थित आत्मानंद स्कूल की कक्षा 9वीं में सुबह-सुबह क्लास के दौरान अचानक जोर की फुंकार से बच्चे सहम गए. नीचे झांक कर देखा तो, विशालकाय अजगर बैठा मिला. इस मंजर को देखते ही बच्चों में हड़कंप मच गया. अजगर मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग से संपर्क कर स्नैक कैचर को बुलाया. Raipur Murder: ड्यूटी पर तैनात गार्ड की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी शराब खरीदने पहुंचा था सर्प विशेषज्ञ उमेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ अजगर को काबू में लिया गया. अजगर को सुरक्षित…

Read More

रायपुर:  राजधानी रायपुर में ड्युटी पर तैनात एक गार्ड का मर्डर हुआ है। मृतक संदीप पटेल खम्हारडीह में गार्ड के तौर पर तैनात था। शुक्रवार (10 अक्टूबर) को रात साढ़े 10 बजे आरोपी शराब खरीदने आया था। गार्ड ने जब शराब दुकान बंद होने की बात कही तो उसे लोहे की रॉड से मार डाला। CG: 16 वर्षीय किशोरी का शव पुराने कुएं में मिला, इलाके में मचा हड़कंप मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले तो विवाद किया फिर वहां से चला गया। रात सवा 11 बजे अपने साथ रॉड लेकर आया। पुलिस के…

Read More

बलरामपुर:  कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 से एक सनसनी फैलानी वाली खबर सामने आयी है। शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव गांव के एक पुराने कुएं में तैरता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान 16 वर्षीय नीलम यादव के रूप में हुई, जो एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुर: इलाज के लिए जंगल सफारी से गुजरात भेजी गई बीमार बाघिन बिजली अब नहीं रही मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास स्कूल…

Read More

रायपुर: जंगल सफारी से इलाज के लिए गुजरात भेजी गई बीमार बाघिन बिजली की मौत हो गई है. 7 अक्टूबर को उसे ट्रेन से वनतारा जामनगर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड केयर सेंटर भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.  Breaking News: बीजापुर में नक्सलियों का IED हमला, धमाके में कोबरा 206 बटालियन का जवान घायल 8 साल की थी ‘बिजली’, यूट्रस और ओरल में था इन्फेक्शन बाघिन बिजली की उम्र 8 साल की थी. वह जंगल सफारी में पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी. यूट्रस और ओरल में इन्फेक्शन था. उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रेन से वनतारा भेजा…

Read More

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया. घटना उसूर थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब पुजारी कांकेर FOB की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर थी. जब बच्चों ने लिए अफसरों के साक्षात्कार — संकल्प शिक्षण संस्थान में अनोखी शैक्षणिक पहल घायल जवान को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए उसे हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर के हायर मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है. बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि…

Read More

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिल्हा तहसील कार्यालय के तत्कालीन रीडर-क्लर्क बाबूराम पटेल को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लगे सभी आरोपों से बरी कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की एकलपीठ ने कहा कि अभियोजन यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपित ने रिश्वत की मांग या अवैध लाभ के रूप में धन स्वीकार किया था। CG NEWS: तीन दशकों से सक्रिय रहे शीर्ष नक्सली नेताओं ने छोड़ा संगठन, मुख्यधारा में लौटे 20 फरवरी 2002 को शिकायतकर्ता मथुरा प्रसाद यादव ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दी थी कि बाबूराम पटेल ने उसके पिता की जमीन का खाता अलग करने…

Read More

बीजापुर: आत्मसमर्पण करें या न करें इसके ऊहापोह में माओवादी संगठन के पड़े होने के बीच तीन बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. तीन दशकों तक नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास, मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू और तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल देखरेख संस्था के अधीक्षकों की भर्ती, 55 पदों पर निकली वैकेंसी कुकंती वैंकटैया, दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीसीएम और वरिष्ठ माओवादी नेता रहा है. 36 वर्षों से नक्सल संगठन में…

Read More