रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में 16 से 18 नवंबर 2026 के मध्य आयोजित होने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं ‘जनजातीय गौरव सप्ताह’ के कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 11 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक राज्यभर में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि कौन होंगे?
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए मंत्री, सांसद और विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया गया है:
- बिलासपुर: श्री विष्णुदेव साय, माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
- रायपुर: श्री तोखन साहू, माननीय संघ राज्य मंत्री
- कोरबा: श्री अरुण साव, माननीय उप मुख्यमंत्री
- बालोद: श्री विजय शर्मा, माननीय उप मुख्यमंत्री
- कोरिया: श्री रामविचार नेताम, माननीय मंत्री
- दंतेवाड़ा: श्री केदार कश्यप, माननीय मंत्री
- गरियाबंद: श्री दयालदास बघेल, माननीय मंत्री
- मुंगेली: श्री लखन लाल देवांगन, माननीय मंत्री
- राजनांदगांव: श्री श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री
- धमतरी: श्री टंकराम राम वर्मा, माननीय मंत्री
- जशपुर: श्री ओ.पी. चौधरी, माननीय मंत्री
- बलरामपुर: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, माननीय मंत्री
- मोहला-मानपुर-अं. चौकी: श्री गजेंद्र यादव, माननीय मंत्री
- सक्ती: श्री गुरु खुशवंत साहब, माननीय मंत्री
- नारायणपुर: श्री राजेश अग्रवाल, माननीय मंत्री
- बलौदाबाजार: श्री बृजमोहन अग्रवाल, माननीय सांसद
- दुर्ग: श्री विजय बघेल, माननीय सांसद
- कबीरधाम: श्री संतोष पाण्डेय, माननीय सांसद
- सरगुजा: श्री चिंतामणि महाराज, माननीय सांसद
- महासमुंद: श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, माननीया सांसद
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: श्री राधेश्याम राठिया, माननीय सांसद
- जांजगीर चांपा: श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीया सांसद
- सुकमा: श्री महेश कश्यप, माननीय सांसद
- कांकेर: श्री भोजराज नाग, माननीय सांसद
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, माननीय सांसद
- बेमेतरा: श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, माननीया सांसद
- बीजापुर: श्री विक्रम मंडावी / उसेंडी, माननीय विधायक
- कोंडागांव: सुश्री लता उसेंडी, माननीया विधायक
- बस्तर: श्री किरण देव, माननीय विधायक
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: श्रीमती रेणुका सिंह, माननीया विधायक
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, माननीय विधायक
- सूरजपुर: श्री भूलन सिंह मरावी, माननीय विधायक
जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत होने वाले प्रमुख आयोजन:
आदिम जाति विकास विभाग के निर्देशों के अनुसार इन तीन दिनों में जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की जाएंगी:
- जिले स्तर पर जनजातीय विषयों पर आधारित संगोष्ठी और सेमिनार का आयोजन।
- जनजातीय क्रांतियों के नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सदस्यों का सम्मान।
- जिला स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव (करमा महोत्सव) और शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता।
- जनजातीय विकास प्रदर्शनी, क्राफ्ट, कला, शिल्प, व्यंजन और पुस्तक मेले का आयोजन।
- महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन।
- जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन, चित्रकला एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी।
शासन ने सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों का निर्धारण माननीय मुख्य अतिथियों के परामर्श से किया जाए और सफलआयोजन के पश्चात उसकी रिपोर्ट, वीडियो और फोटोग्राफ्स आगामी 25 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से विभाग को उपलब्ध कराई जाए।





