रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में चलाए जा रहे निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027) के तहत 12 नवंबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस प्रारूप सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है तथा इसे ECINET मोबाइल ऐप एवं वोटर पोर्टल (www.voters.eci.gov.in) पर ऑनलाइन भी प्रकाशित किया गया है।
मतदाताओं के आंकड़े और मतदान केंद्रों की स्थिति:
12 नवंबर 2026 को प्रकाशित प्रारूप सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल 1,90,16,768 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 94,84,635 पुरुष मतदाता, 95,31,721 महिला मतदाता और 412 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के पश्चात वर्तमान में राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 26,854 है, जिनमें 5,876 शहरी (Urban) और 20,978 ग्रामीण (Rural) मतदान केंद्र शामिल हैं।
दावे और आपत्तियां तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य तिथियां:
- प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन: 12 नवंबर 2026
- दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि: 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक
- दावों और आपत्तियों का निराकरण: 28 दिसंबर 2026 तक
- मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 04 जनवरी 2027
छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन: प्रदेशभर में 107 निलंबित, 1,007 पर ‘ब्रेक इन सर्विस’ की गाज; बलरामपुर सहित कई जिलों में प्रशासन सख्त
नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए फॉर्म की जानकारी:
यदि किसी नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या विवरण त्रुटिपूर्ण है, तो वे निम्नलिखित फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
- फॉर्म-6: नए मतदाता पंजीकरण के लिए
- फॉर्म-6 (क): प्रवासी भारतीय नागरिक (NRI) के नए मतदाता पंजीकरण के लिए
- फॉर्म-7: निर्वाचन नामावली से नाम विलोपित (डिलीट) कराने के लिए
- फॉर्म-8: प्रविष्टि में संशोधन, स्थानांतरण, नया एपिक कार्ड या स्वयं को दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हित कराने के लिए
नागरिक अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास ऑफलाइन माध्यम से या ECINET मोबाइल ऐप एवं वोटर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की कठिनाਾਈ होने पर टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।







