बिहार: पटना के बाढ़ अनुमंडल में 11 लोग डूबे, 1 का शव बरामद, 6 लापता
-
बाढ़ (पोस्ट ऑफिस घाट): मूर्ति विसर्जन के बाद स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया, जबकि पीयूष कुमार (10) और सुजीत कुमार (15) डूब गए। अंचलाधिकारी रानी कुमारी के अनुसार, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
-
अथमलगोला (उस्मानपुर वार्ड-9): मूर्ति विसर्जन के दौरान सगे भाई-बहन गंगा नदी में डूब गए। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।
-
बख्तियारपुर (चंपापुर घाट): विसर्जन के दौरान छह युवक डूबने लगे। ग्रामीणों ने तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन बह गए। इनमें से देदौर निवासी साहिल कुमार का शव बरामद कर लिया गया है, वहीं गोलू कुमार और बलवीर कुमार की तलाश जारी है। बताया गया कि बलवीर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
झारखंड: पलामू में करम डाली बहाने के दौरान 6 बच्चों की मौत
चैनपुर (बोकया गांव, कोयल नदी) में बुधवार सुबह करीब 6 बजे करम डाली विसर्जित करने गए पांच बच्चे गहरे पानी में समा गए। मृतकों की पहचान नीतीश कुमार सिंह (18), अमित कुमार ठाकुर (22), राजा सिंह (12), विशाल पासवान (16) और हेमंत कुमार सिंह (8) के रूप में हुई है। सभी मृतक पतरिया खुर्द गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने पर डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी।करम डाल प्रवाहित करने के दौरान पैर फिसलने से 15 वर्षीय सिंपी कुमारी (पिता दिलीप पासवान) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।























