CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं और 12वीं के लिए LOC सबमिशन प्रक्रिया आज से शुरू, 21 अक्टूबर तक बिना लेट फीस जमा कर सकेंगे फॉर्म
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के प्रभारियों और संगठन महामंत्रियों के दायित्वों में अहम बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की कमान अब कर्मवीर सिंह को सौंपी गई है। वहीं लंबे समय से इस पद पर कार्यरत रहे पवन साय को छत्तीसगढ़ से हटाकर झारखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को छत्तीसगढ़ का प्रभार सौंपा गया है, जबकि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को महाराष्ट्र में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
पवन साय और अजय जामवाल की रवानगी के सियासी मायने
पवन साय लंबे समय से छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री के रूप में कार्यरत थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सत्ता, संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच आंतरिक समन्वय और कार्यकर्ताओं के असंतोष को लेकर उनकी कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। कुछ कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भी खुलकर नाराजगी दर्ज करा रहे थे। अब उन्हें झारखंड भेज दिया गया है। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय देख रहे अजय जामवाल को महाराष्ट्र जैसे बड़े और चुनावी दृष्टि से अहम राज्य का दायित्व सौंपा गया है।
कर्मवीर सिंह: 3 दशक का संघ अनुभव और मजबूत संगठनात्मक पकड़
छत्तीसगढ़ भाजपा के नए संगठन शिल्पी बने कर्मवीर सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ और पूर्णकालिक प्रचारक रहे हैं। उनका संगठनात्मक सफर इस प्रकार रहा है:
-
संघ प्रचारक के रूप में शुरुआत: 1993 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली से प्रचारक जीवन शुरू किया। वे तहसील, नगर, फतेहपुर सीकरी (आगरा), अलीगढ़ महानगर और मथुरा जिले के जिला प्रचारक रहे।
-
विभाग और प्रांत स्तर की कमान: उत्तर प्रदेश के एटा, अलीगढ़ और बरेली विभाग के विभाग प्रचारक रहने के बाद 2015 में वे मेरठ प्रांत (पश्चिम यूपी) और 2019 में ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक बने।
-
भाजपा में दायित्व: वर्ष 2020 में उन्हें भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सह-महामंत्री (संगठन) बनाया गया।
-
झारखंड का प्रभार: अगस्त 2022 से वे झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से अब उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है।
शिव प्रकाश संभालेंगे छत्तीसगढ़ का समन्वय
राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को छत्तीसगढ़ का दायित्व सौंपे जाने से केंद्रीय नेतृत्व की सीधी नजर प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर रहेगी। वे सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
आगामी रणनीतियों को मिलेगी नई दिशा
राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद संगठन में कसावट लाने और संघ के साथ तालमेल को प्रगाढ़ करने की दृष्टि से यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कर्मवीर सिंह की नियुक्ति से आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के साथ-साथ संगठन के विस्तार और बूथ स्तर की मजबूती को नई गति मिलने की उम्मीद है।

























