नई दिल्ली
ट्रेनों में यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने आम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों की सुविधाओं पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। रेलवे ने संसद में जानकारी दी है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि आम यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सीटें और सहूलियत मिल सकें।
कम और मध्यम आय वर्ग के लिए 17 हजार नए कोच
रेलवे के अनुसार कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए 17000 नए नॉन एसी कोच तैयार किए जा रहे हैं। मौजूदा नीति के तहत 22 कोच वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में 12 जनरल और नॉन एसी स्लीपर कोच तथा 8 एसी कोच रखे जा रहे हैं। वर्तमान में रेलवे के कुल 89 हजार कोचों में से लगभग 70 फीसदी नॉन एसी और 30 फीसदी एसी कोच शामिल हैं।
इसके अलावा त्योहारी और छुट्टियों के सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े गए हैं।
वर्ष 2024-25 में विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों में 1250 जनरल कोच जोड़े गए ताकि हर ट्रेन में कम से कम 4 जनरल कोच उपलब्ध हों।
वर्ष 2025-26 में 870 अतिरिक्त कोच लगाए गए जिनमें 160 जनरल कोच शामिल हैं।
वर्ष 2026-27 में 30 जून तक 190 और कोच बढ़ाए गए हैं जिनमें 20 जनरल कोच हैं।
सरकारी गारंटी के साथ हर महीने कमाई! Post Office MIS Scheme के फायदे जानिए
अमृत भारत ट्रेनों का विस्तार और आधुनिक सुविधाएं
निम्न मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए शुरू की गई अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह से नॉन एसी है। इसके मौजूदा रेक में 11 जनरल 8 स्लीपर 1 पैंट्री कार और 2 लगेज सह दिव्यांग कोच शामिल हैं। इन ट्रेनों में वंदे भारत स्लीपर की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके अतिरिक्त अनारक्षित यात्रियों के लिए पैसेंजर मेमू और ईएमयू सेवाएं भी लगातार चलाई जा रही हैं।
ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ा भरोसा फर्जीवाड़े पर सख्ती
डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ ही रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाई है।
रेल वन ऐप को अब तक 4.55 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और इससे रोजाना औसतन 9.65 लाख टिकट बुक हो रहे हैं।
राज्य की जेलों में 11 साल बाद होगी 100 जेल प्रहरियों की भर्ती, CGPSC के माध्यम से जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
जून 2025 से जून 2026 के बीच कुल 65.08 करोड़ आरक्षित टिकट बुक हुए जिनमें से 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन और सिर्फ 11 प्रतिशत टिकट काउंटर से बुक किए गए।
सुरक्षा के लिए तेजी से फैल रहा कवच 4.0
रेलवे की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एलएचबी कोचों का उत्पादन बढ़ाकर 49366 कर दिया गया है। स्वदेशी सुरक्षा सिस्टम कवच 4.0 दिल्ली मुंबई और दिल्ली हावड़ा जैसे व्यस्त मार्गों के 2490 रूट किलोमीटर पर सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है।
इसे 21937 रूट किलोमीटर पर और लगाने का काम जारी है। इसके अतिरिक्त 7435 लोकोमोटिव और 1200 ईएमयू तथा एमईएमयू ट्रेनों में भी कवच लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
सरकारी नौकरी का मौका! Railway Sports Quota के तहत 56 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल
विद्युतीकरण में दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत
भारतीय रेलवे का 99.6 फीसदी ब्रॉड गेज नेटवर्क पूरी तरह से इलेक्ट्रिफाइड हो चुका है। विद्युतीकरण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड है।
साल 2015-16 में होने वाली 293 करोड़ लीटर डीजल की खपत 2024-25 में घटकर 108 करोड़ लीटर रह गई है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रेलवे में 1260 मेगावाट से अधिक सौर और पवन ऊर्जा क्षमता शुरू की जा चुकी है।
मवेशी तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मुकदमे के फैसले तक आरोपी या मालिक को नहीं मिलेंगे जब्त पशु, गौशाला में रहेंगे सुरक्षित
रोजगार के नए अवसर 1.61 लाख से अधिक पदों पर भर्ती जारी
रेलवे ने बताया कि वर्ष 2014 से जून 2026 तक 5.56 लाख से अधिक भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं। वार्षिक भर्ती कैलेंडर के तहत प्रक्रिया जारी है और 2024 2025 तथा 2026 के कैलेंडर के तहत 1.61 लाख से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है।

