Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के दमदार लुक के बीच विवेक ओबेरॉय ने महज 2 सेकंड की झलक से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय को रावण (यश) के साथ जबरदस्त फाइट करते हुए दिखाया गया है। उनका यह छोटा सा सीन इंटरनेट पर वायरल हो गया है और फैंस उनके किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रामायण में कौन हैं विवेक ओबेरॉय?
फिल्म में विवेक ओबेरॉय ‘विद्युतजिह्वा’ का किरदार निभा रहे हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, विद्युतजिह्वा शूर्पणखा के पति, कालकेय दानव कुल के राजकुमार और रावण के प्रमुख शत्रुओं में से एक थे। कथा के अनुसार, रावण ने युद्ध में स्वयं विद्युतजिह्वा का वध किया था।

2 सेकंड के सीन ने बढ़ाया क्रेज
ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय और यश के बीच दिखाया गया फाइट सीक्वेंस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि विद्युतजिह्वा के किरदार में विवेक ओबेरॉय बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं और उनका लुक बेहद प्रभावशाली है।
दीवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। रणबीर कपूर पहली बार भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। बड़े बजट में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

