रायपुर: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा वीएसके (VSK) ऐप में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी गूगल शीट में अपडेट न करने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। संचालनालय ने राज्य के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) का नवंबर 2026 का वेतन आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।
महंगाई की चौतरफा मार से बिगड़ा आम आदमी का बजट: रिटेल महंगाई 6.09% तो थोक महंगाई 12.29% के पार; प्याज 116% और हवाई किराया 43% तक महंगा, 74% परिवारों ने गैर-जरूरी खर्चों में की कटौती
क्या है पूरा मामला?
संचालनालय द्वारा पिछले दिनों (08 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2026) सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए थे कि वे अपने जिले के अंतर्गत आने वाले ऐसे शिक्षक, कर्मचारी और स्कूलों की जानकारी गूगल शीट में प्रविष्ट करें, जो VSK ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में 03 और 04 नवंबर 2026 को स्मरण पत्र (रिमाइंडर) भी जारी किए गए थे।
पर्याप्त समय और निर्देश दिए जाने के बावजूद कई जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा इस कार्य को पूरा नहीं किया गया। संचालनालय ने इसे पदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता, लापरवाही और स्वेच्छाचारिता माना है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत है।
कल 17 नवंबर से 01 दिसंबर 2026 तक वार्षिक ‘ऑडिट पखवाड़े’ का आयोजन
वेतन रोकने वाले 19 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी:
प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप निम्नलिखित 19 जिलों के शिक्षा अधिकारियों का नवंबर-2026 का वेतन रोका गया है:
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नारायणपुर
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सरगुजा
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कोण्डागांव
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला गरियाबंद
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूरजपुर
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला धमतरी
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कोरबा
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला दुर्ग
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कबीरधाम
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बस्तर
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मुंगेली
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सुकमा
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बालोद
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला दंतेवाड़ा
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रायपुर
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कोरिया


इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
पति ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट; महिला का सिर धड़ से हुआ अलग



