NIA कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषियों को फांसी की सजा
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026) के तहत एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत आगामी 17 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जिलों में विशिष्ट रूप से उपस्थित रहने वाले अतिथियों (मुख्य अतिथियों) की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और वरिष्ठ विधायक अलग-अलग जिलों की कमान संभालेंगे।
आबकारी विभाग में फेरबदल: सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर
प्रमुख जिलों में इनकी रहेगी विशेष उपस्थिति
- रायपुर: श्री विष्णु देव साय, माननीय मुख्यमंत्री
- मुंगेली: श्री तोखन साहू, माननीय केंद्रीय मंत्री
- बिलासपुर: श्री अरुण साव, माननीय उप मुख्यमंत्री
- बस्तर: श्री विजय शर्मा, माननीय उप मुख्यमंत्री
- बलरामपुर-रामानुजगंज: श्री रामविचार नेताम, माननीय मंत्री
- बेमेतरा: श्री दयाल दास बघेल, माननीय मंत्री
- नारायणपुर: श्री केदार कश्यप, माननीय मंत्री
- कोरबा: श्री लखन लाल देवांगन, माननीय मंत्री
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: श्री श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री
- रायगढ़: श्री ओ.पी. चौधरी, माननीय मंत्री
- बलौदाबाजार-भाटापारा: श्री टंकराम वर्मा, माननीय मंत्री
- सूरजपुर: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, माननीय मंत्री
- कबीरधाम (कवर्धा): श्री गजेंद्र यादव, माननीय मंत्री
- सरगुजा: श्री राजेश अग्रवाल, माननीय मंत्री
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2026: 8 अक्तूबर से शुरू होगी अर्ली एक्सेस, आईफोन और अन्य प्रोडक्ट्स पर मिलेंगी भारी छूट
विभिन्न जिलों में सांसद और विधायक भी संभालेंगे जिम्मेदारी
- गरियाबंद: श्री बृजमोहन अग्रवाल, माननीय सांसद
- दुर्ग: श्री विजय बघेल, माननीय सांसद
- मोहला-मानपुर-अं. चौकी: श्री संतोष पाण्डेय, माननीय सांसद
- कोरिया: श्री चिंतामणि महाराज, माननीय सांसद
- महासमुंद: श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, माननीय सांसद
- जशपुर: श्री राधेश्याम राठिया, माननीय सांसद
- सक्ती: श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीय सांसद
- बीजापुर: श्री महेश कश्यप, माननीय सांसद
- बालोद: श्री भोजराज नाग, माननीय सांसद
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, माननीय राज्यसभा सांसद
- कोंडागांव: सुश्री लता उंडेम, माननीय विधायक
- जांजगीर-चांपा: श्री अमर अग्रवाल, माननीय विधायक
- राजनांदगांव: श्री धरम लाल कौशिक, माननीय विधायक
- धमतरी: श्री अजय चन्द्राकर, माननीय विधायक
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, माननीय विधायक
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, माननीय विधायक
- कांकेर: श्री विक्रम उमेण्डी, माननीय विधायक
- दंतेवाड़ा: श्री चैतराम अटामी, माननीय विधायक
- सुकुमा : श्री रूप सिंह मण्डावी, अध्यक्ष, छ.ग. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
इसके अलावा, विशेष नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि गुरु खुशवंत साहब (माननीय मंत्री) एवं श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (माननीय राज्यसभा सांसद) रायपुर जिले के अन्य कार्यक्रमों में विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगे।

शासन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे मुख्य अतिथियों से परामर्श कर कार्यक्रमों का निर्धारण करें और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के क्रियान्वयन के संबंध में पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़कर हुआ 9 हजार रुपये























