सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत संभाग के सभी छह जिलों—सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया में कुल 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं में नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण, फोरलेन निर्माण और आवश्यक स्थानों पर पुल-पुलिया का निर्माण शामिल है।
इस योजना के तहत संभाग के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। सरगुजा जिले में अम्बिकापुर के लरंगसाय चौक से रामानुजगंज मार्ग और गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक के 5-5 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाने के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा लुण्ड्रा और सीतापुर क्षेत्रों में भी कई प्रमुख मार्गों और पुलिया निर्माण को मंजूरी मिली है। सूरजपुर जिले में तारा-प्रेमनगर-रामानुजगंज मार्ग, कल्याणपुर-लटोरी-सलका मार्ग और विशुनपुर-सूरजपुर-ओड़गी मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों और रिंग रोड का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में परसवार से चलगली मार्ग, वाड्रफनगर-जनकपुर-बलंगी मार्ग और कामेश्वरनगर-रामचंद्रपुर-लुरगी मार्ग के उन्नयन का कार्य होगा। जशपुर जिले में लुड़ेग-बागबहार-तपकरा-लवाकेरा राज्य मार्ग, पत्थलगांव के विभिन्न मार्गों और कांसाबेल-बगीचा मार्ग के डामरीकरण व मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं।
इन सड़कों के निर्माण से संभाग में आवागमन अत्यधिक सुगम हो जाएगा। बेहतर सड़क नेटवर्क का सीधा लाभ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगा, जिससे किसानों के कृषि उत्पाद आसानी से बाजारों तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच गांवों तक और अधिक प्रभावी होगी तथा स्थानीय व्यापार व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी।
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मजबूती: 6 जिलों में 44 मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए 1,093.73 करोड़ रुपये स्वीकृत
ये भी पढ़ें-
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.























