पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित दिग्गज नेताओं ने की अगवानी; बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
जशपुर: लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में रायडीह प्रखंड मुख्यालय से लेकर झारखंड-छत्तीसगढ़ अंतरराज्यीय सीमा तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
रायडीह में अभिनंदन और बाबा कार्तिक उरांव को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ प्रवास के रास्ते में सांसद सुखदेव भगत सबसे पहले रायडीह प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका भव्य अभिनंदन किया गया:प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष स्माइल कुजूर और जिला सचिव नशीम ताज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।इसके पश्चात सांसद झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित शंखमोड़ मांझाटोली पहुंचे, जहां उन्होंने पंखराज साहेब बाबा कार्तिक उरांव की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करते ही टीएस बाबा व वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत
शंख नदी पार कर जैसे ही सांसद सुखदेव भगत ने छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश किया, वहां पहले से मौजूद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्पगुच्छ के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। सीमा पर अगवानी करने वालों में छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (टीएस बाबा), पूर्व विधायक हृदय सिंह राठी, विनय भगत, और यूडी मिंज सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल रहे।
दोनों राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा
इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान झारखंड और छत्तीसगढ़ के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से नशीम ताज, बशीर राय, रजनी मिंज, चरिया उरांव, उपप्रमुख दीपक कुजूर, मुखिया चुइया कुजूर, शोएब खान, निलेश कुमार झा, शैलेश कुमार झा, सफार खान, मोख्तार खान, रमत खान और महेश केरकेट्टा सहित प्रखंड कांग्रेस कमेटी के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।



