उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ आज संपन्न होगा छठ महापर्व, 36 घंटे के निर्जला व्रत का होगा पारण
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के लिए प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत जशपुर आगमन,
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव सहित कई सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री होंगे शामिल;
लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन
जशपुर।
लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस आज 16 नवंबर को जशपुर में बड़ा राजनीतिक आयोजन करने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व एक मंच पर जुटेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं सांसद सुखदेव भगत का यह पहला जशपुर आगमन होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर जनजागरण करना है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा व्यापक अभियान बता रही है।

भूपेश बघेल से दीपक बैज तक दिग्गजों का जमावड़ा
इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, जयसिंह अग्रवाल और अमरजीत भगत के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
शिक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर CBSE का बड़ा निर्देश : 26 नवंबर आखिरी तारीख, IPS पोर्टल पर तुरंत वेरिफाई करें रिकॉर्ड
फिर सिर चढ़कर बोला मारुति वैगनआर का जादू: अक्टूबर 2026 में 23,747 यूनिट बिक्री के साथ बनी देश की नंबर-1 कार; 5 लाख से कम कीमत और 34 km/kg माइलेज ने इसे बनाया फैमिली की पहली पसंद
सीमेंट के दामों में भारी उछाल: 80 रुपये तक बढ़ी एक बोरी की कीमत
हवाई यात्रा के नए नियम 2026: सामान्य दिनों में एयरलाइंस तय करेंगी टिकट के दाम, मनमानी पर रोक के लिए सरकार के पास रहेगा अधिकार
”जहाँ गूँजती है मांदर की थाप और थिरकता है अंचल: प्रकृति, कर्म और आस्था का महापर्व ‘करमा’”
भारत में 10 साल में टीबी से होने वाली मौतों में 38% की गिरावट, WHO की रिपोर्ट में खुलासा
छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SSR) शुरू: 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम 
इसके अलावा खरसिया विधायक उमेश पटेल, विधायक लालजीत राठिया, विद्यावती सिदार, रामकुमार यादव और उत्तरी गणपत जांगड़े सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधायकगण, पूर्व विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी रहेगी।
गांव-गांव और बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने की तैयारी
कार्यक्रम की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 15 नवंबर को ही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का जशपुर आगमन शुरू हो गया था। नेताओं ने जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की। अभियान को गांव-गांव, गली-गली और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
यूडी मिंज बोले—मताधिकार की रक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूडी मिंज ने कहा कि देश के सामने लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती है। मतदाता सूची की पारदर्शिता, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।
छत्तीसगढ़ में हजारों एकड़ जमीन के बावजूद समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पा रहे मंदिर-मठ व ट्रस्ट
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। जनता के वोट की ताकत को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे सवालों और कांग्रेस की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
जशपुर में संगठन की एकजुटता दिखाने की तैयारी
यूडी मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का एकजुट होना कांग्रेसजनों के लिए उत्साह और गौरव का विषय है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों तथा सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कांग्रेस ने लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से भी इस आयोजन में शामिल होकर मताधिकार की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया हैराजनीतिक दृष्टि से यह आयोजन जशपुर में कांग्रेस की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।
CG NOW विशेष राजनीतिक संस्करण



