Author: CG NOW DESK
रायपुर: डिप्टी सीएम अरुण साव राज्योत्सव स्थल पहुंचे है। उन्होंने X पोस्ट में बताया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में प्रवेश करने के गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ रजत जयंती वर्ष महोत्सव का आयोजन कर रही है। 1 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां अटल नगर, नवा रायपुर में जोरों पर चल रही है। कल अटल नगर के तूता स्थित राज्योत्सव स्थल पहुंचकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत विचार विमर्श कर जानकारियां ली। नवा रायपुर में नई तहसील…
छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर जिले में नई तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह तहसील नवा रायपुर में बनाई जाएगी, जो जिले की छठवीं तहसील होगी. नई तहसील में 42 गांव शामिल होंगे. तहसील बनने के बाद इन गांवों के लोगों को काफी राहत मिलेगी. राजस्व, जमीन और प्रमाण पत्र से जुड़े किसी भी कार्य के लिए उन्हें रायपुर तहसील नहीं आना पड़ेगा. इससे ग्रामीणों की सुविधा बढ़ेगी और रायपुर तहसील कार्यालय में भी दबाव कम होगा. इससे तहसील में लंबित प्रकरणों की संख्या भी कम होगी. तालाब में मिली अज्ञात लाश, नगर पालिका की सफाई टीम ने…
कोंडागांव नगर पालिका की नियमित सफाई के दौरान मंगलवार को एक बड़ा मामला सामने आया। बंधा तालाब की जलकुंभी साफ करते समय जेसीबी मशीन की मदद से निकला एक शव देखकर कर्मचारी दंग रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। स्थानीय लोग घटना से हैरान हैं और मृतक की पहचान की कोशिश जारी है। मानसून के बाद जोखिम भरा सफर… ट्रक में सवार होकर लोग नदी पार कर रहे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक…
बलौदाबाजार: महानदी के किनारे स्थित अमेठी एनीकट पर उस समय खतरनाक मंजर देखने को मिला, जब दर्जनों लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाली नदी को ट्रक में सवार होकर पार करते नजर आए। नक्सली साजिश नाकाम, जवानों ने 5 प्रेशर IED और भारी हथियार किए जब्त हाल ही में मानसून की विदाई के समय हुई भारी बारिश के कारण अमेठी एनीकट पूरी तरह लबालब हो गया है। इस समय एनीकट में लगभग एक से डेढ़ फीट तक पानी बह रहा है, जिससे पार करना बेहद खतरनाक हो गया है। “नहीं है सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम” सबसे चिंताजनक…
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. ताड़पाला बेस कैम्प के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा मिला है. कार्रवाई में नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किए गए 5 आईईडी (Improvised Explosive Device) को बरामद किया गया है. दो करोड़ की ठगी का खुलासा, पुलिस ने चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार दरअसल, उसूर थाना अंतर्गत क्षेत्र ताड़पाला बेस कैम्प से कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 की संयुक्त टीम ने KGH Foothills क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान दोपहर करीब 3 बजे नक्सलियों द्वारा छिपाए गए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और…
पत्थलगांव : जादुई कलश के नाम पर प्रदेश में करोड़ों की ठगी करने के मामले में जशपुर पुलिस की एसआईटी ने सूरजपुर जिले से अरविंद राठौर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक हुई यह चौथी गिरफ्तारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामला 7 सितंबर को तब सामने आया, जब पत्थलगांव थाना क्षेत्र की प्रार्थिया अमृता बाई ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी तुरेन्द्र कुमार उर्फ़ मनीष दिव्य, राजेंद्र दिव्य, प्रकाश धृतलहरे और उपेंद्र सारथी ने उन्हें बताया कि कोरबा जिले के मड़वारानी शक्तिपीठ में एक…
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी है. इस घटना की जिम्मेदारी भाकपा (माओवादी) की माड़ेड़ एरिया कमेटी ने ली है. बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र ने मामले की पुष्टि की है. PM Kisan 21st Installment: जल्द आने वाली है 21वीं किस्त, जानिए किस दिन किसानों के खाते में आएंगे पैसे जानकारी के मुताबिक, घटना थाना इलमिडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंजाल कांकेर की है. भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम काफी समय से नक्सलियों के निशाने पर था. उन्होंने कई बार चेतावनी भी…
PM Kisan 21st Installment: देश के करोड़ों किसानों को दिवाली से पहले किसानों को खुशखबरी मिल सकती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. पिछले साल ये राशि अक्टूबर के पहले हफ्ते में भेजी गई थी, लेकिन इस बार अब तक सिर्फ कुछ राज्यों के किसानों को ही किस्त मिली है. ऐसे में बाकी किसान ये जानना चाहते हैं कि उनके खाते में पीएम किसान की 21वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment) के 2000 रुपये की राशि आखिर कब आएगी. चलिए जानते हैं किसान योजना की अगली किस्तसे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट क्या…
बिलासपुर : दीपावली, छठ पूजा, दुर्गा पूजा और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. रेलवे का उद्देश्य है कि लोग त्योहारों में घर तक आसानी से और आराम से पहुंच सकें, टिकट को लेकर परेशान हुए बिना. रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रियों को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर कंफर्म सीटें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान सीट की अनिश्चितता खत्म होगी और लोगों को एक…
रायपुर: भारत माला परियोजना के मुआवजा घोटाले प्रकरण के करीब साल भर बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी ने विशेष कोर्ट में सोमवार को चालान पेश कर दिया। इस मामले में 10 आरोपी बनाए गए हैं।हालांकि जांच एजेंसी ने जमीन कारोबारी हरमीत खनूजा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। Warning Signs Of Stroke: जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव इस प्रकरण पर दो एसडीएम समेत राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही एनएचएआई के चार अधिकारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर 10 आरोपी बनाए गए हैं। सूत्रों के…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
