Author: फरहीन खान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में लपटें विकराल हो गईं, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान कई छात्र इमारत के अंदर फंस गए, जबकि कुछ ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों, छज्जों और अन्य हिस्सों का सहारा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही कोचिंग सेंटर में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि दूसरे फ्लोर पर पढ़ाई कर रहे…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। शिविर के दौरान राहुल गांधी ने करीब 40 मिनट तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद कर पार्टी की गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने एयरपोर्ट के पास एक टपरी पर रुककर चाय का…
देशभर में रविवार को री-NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में भी परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। राज्यभर में करीब 45 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनके लिए 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राजधानी रायपुर में 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और अभ्यर्थियों को कई स्तर की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय विद्यालय में उस समय हंगामे की…
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 67 लोग घायल हो गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार, गैस रिसाव की घटना सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते…
Motorola ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Edge 70 Fusion का नया 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन की इंडिया लॉन्च डेट की भी पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को आकर्षित करने के लिए तैयार है। Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का Sony कैमरा, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 7000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस शानदार परफॉर्मेंस के साथ लंबा बैटरी बैकअप प्रदान करेगा। फोन में मजबूती के लिए मिलिट्री-ग्रेड बॉडी और…
रायपुर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे संपत्ति कर वसूली अभियान को बड़ी सफलता मिली है। निगम प्रशासन ने एक ही दिन में 525 बकायादारों से कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपये का कर संग्रह किया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। नगर निगम ने करदाताओं को समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष छूट योजना भी लागू की है। इसके तहत 30 जून तक संपत्ति कर का भुगतान…
इंटरनेट पर जानकारी खोजने का तरीका पिछले 25 वर्षों से लगभग एक जैसा रहा है। किसी प्रोडक्ट की कीमत जाननी हो, फ्लाइट टिकट बुक करनी हो या किसी खबर की जानकारी लेनी हो, लोगों को बार-बार Google पर जाकर सर्च करना पड़ता है। लेकिन अब Google इस प्रक्रिया को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। कंपनी ने “Search Agents” नाम का नया AI फीचर पेश किया है। यह एक ऐसा डिजिटल एजेंट होगा, जो उपयोगकर्ता की ओर से 24 घंटे इंटरनेट पर नजर रखेगा और जरूरत की जानकारी मिलते ही खुद नोटिफिकेशन भेजेगा। यदि कोई नया स्मार्टफोन या लिमिटेड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत देश के युवाओं को बड़ी सौगात दी। योजना के अंतर्गत पहली बार नौकरी पाने वाले लाखों युवाओं के बैंक खातों में करीब 2,400 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि यह लाभ उन युवाओं को दिया गया है जिन्होंने हाल ही में अपनी पहली नौकरी शुरू की है और नौकरी में लगभग छह महीने पूरे कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 20 लाख युवाओं ने अपनी नई नौकरियों में छह महीने पूरे किए हैं, जिनमें से 10…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों को अचानक अपने सरकारी आवास पर तलब कर लिया। अचानक बुलाए गए इस संदेश के बाद कई मंत्रियों को अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर रायपुर लौटना पड़ा, जिससे राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट फेरबदल और विभागों में बदलाव की अटकलें तेज हो गईं। रात करीब 10 बजे शुरू हुई बैठक तड़के 1:40 बजे तक चली। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। लंबे समय तक चली इस बैठक ने राजनीतिक चर्चाओं…
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple जल्द ही अपने iPhone और अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी के CEO Tim Cook ने एक इंटरव्यू में संकेत दिए हैं कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की वैश्विक कमी के कारण कंपोनेंट्स की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसका असर अब प्रोडक्ट्स की कीमतों पर भी पड़ सकता है। टिम कुक ने बताया कि Apple उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल रही है, जिसने मेमोरी संकट और बढ़ती उत्पादन लागत के बावजूद अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों को लंबे समय तक स्थिर रखा। अब तक कंपनी अतिरिक्त लागत का बोझ खुद…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
