Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में अब सस्ती मिलेगी प्रीमियम स्कॉच व्हिस्की, नई दरें जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली हैं। लेकिन प्रदेश के अधिकांश सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं (Science Labs) की बदहाल स्थिति को देखकर यह आशंका प्रबल हो गई है कि इस बार भी प्रैक्टिकल परीक्षाएं महज एक औपचारिकता बनकर रह जाएंगी। कहीं विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं, तो कहीं प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) और जरूरी वैज्ञानिक उपकरण व केमिकल तक उपलब्ध नहीं हैं।

7 वर्षों से नहीं हुई प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती, 14,000 से अधिक पद खाली
प्रदेश में विज्ञान शिक्षा और प्रयोगात्मक पढ़ाई की उपेक्षा का सबसे बड़ा कारण स्टाफ की भारी कमी है। साल 2019 के बाद, पिछले सात वर्षों में प्रयोगशाला सहायकों (Lab Assistants) की कोई नियमित भर्ती नहीं हो सकी है। इसके चलते राज्यभर के स्कूलों में 14 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। नियमतः हर हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के अलग-अलग लैब होने चाहिए और छात्रों की सुरक्षा व मार्गदर्शन के लिए एक सहायक का होना अनिवार्य है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।
EE Main 2027 और CGBSE 12th Board परीक्षा की तारीखों में टकराव! छात्र परेशान, पढ़ें पूरी डिटेल
बजट के अभाव में ठप पड़ा है काम, 60% स्कूलों में बदहाली
अकेले बिलासपुर जिले की बात करें, तो लगभग 60 प्रतिशत स्कूलों में न तो लैब की समुचित व्यवस्था है और न ही कभी नियमित रूप से प्रैक्टिकल कराए जाते हैं। कई स्कूलों में प्रयोगशालाओं के ताले महीनों तक नहीं खुलते। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि प्रैक्टिकल कराना तो दूर, लैब के सामान्य रखरखाव के लिए भी बजट नहीं मिलता। एक लैब को सुचारू रूप से चलाने और रसायनों की खरीद के लिए महीनेभर में कम से कम 5,000 रुपये का खर्च आता है, लेकिन इसके लिए कोई फंड जारी नहीं हो रहा है।
कई जगह लैब बने स्टोर रूम, तो कहीं कमरे ही गायब
स्कूलों में सुविधाओं का टोटा इस कदर है कि कुदुदंड स्कूल की प्रयोगशाला कबाड़ और कचरे से भर चुकी है, जिसके कारण वहां का सामान आम कक्षाओं में शिफ्ट करना पड़ा है। हाईस्कूल सिरगिट्टी, बैमा नगोई, देवरीखुर्द, मोपका, लगरा, मटियारी, गुड़ी, धूमा, चिंगराजपारा और पोंड़ी जैसे दर्जनों स्कूलों में लैब की गंभीर समस्या है।
बहतराई के शासकीय स्कूल में करीब 568 छात्र पढ़ते हैं, लेकिन यहां प्रैक्टिकल की सामग्रियां ही गायब हैं। वहीं, खमतराई के नए स्कूल भवन में पीडब्ल्यूडी (PWD) ने बिना लैब का कमरा बनाए ही बिल्डिंग शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दी। अब कमरे के अभाव में सामान्य अध्ययन कक्ष में ही लैब का सामान रखकर खानापूर्ति की जा रही है।
“कमियों को दूर करने का प्रयास जारी”
इस गंभीर संकट पर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक अश्वनी भारद्वाज का कहना है कि बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जल्द शुरू होंगी। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे उपलब्ध संसाधनों और अपनी व्यवस्था के अनुसार छात्रों को बुलाकर प्रैक्टिकल संपन्न कराएं। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ सुविधाओं और स्टाफ की कमी जरूर है, जिसे हर नए सत्र में दूर करने का प्रयास किया जाता है। विभाग का मुख्य लक्ष्य छात्रों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है।



