बेमेतरा:- राजस्व पटवारियों के आंदोलन के आज 37वें दिन पटवारियों के विरुद्ध के की जा रही दमनात्मक कार्यवाही, उनकी मांगों के त्वरित निराकरण तथा प्रदेश के शासकीय सेवकों को लंबित तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदाय किए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर आज एक दिवसीय हुंकार रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। हुंकार रैली का प्रारंभ पटवारियों के हड़ताल स्थल जय स्तंभ चौक से होकर नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों के विरुद्ध शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ एवं उनके समस्त मांगों के त्वरित निराकरण हेतु प्रांतीय आह्वान पर राज्य के समस्त ब्लॉकों एवं समस्त जिलों में हुंकार रैली निकालने का संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा ने राजस्व पटवारी जिला बेमेतरा के द्वारा किए जा रहे आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उनके मांगों के संबंध में एवं शासकीय सेवकों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं लंबित एरियर्स की राशि के भुगतान के लिए राज्य शासन का ध्यान आकृष्ट कराया ।
हड़ताल स्थल पर फेडरेशन के समस्त पदाधिकरियों ने अपने उदबोधन मेंराजस्व पटवारियों की मांगों का त्वरित निराकरण करने एवं उनके आंदोलन को एसीबी व ईओ डब्ल्यू की कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की दंडात्मक कार्यवाहियों पर आक्रोश जताया। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को देय तिथि से लंबित महंगाई भत्ता एवं एरियर्स की राशि का भुगतान नहीं किए जाने से व्याप्त असंतोष के प्रति सरकार को चेताया गया।
संघ ने प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों की भावनाओं एवं न्यायोचित मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण करने के लिए शासन प्रशासन से मांग की। संघ ने पटवारियों की समस्याओं एवं मांगों का संवाद के माध्यम से समाधान करने की गुहार लगाते हुए पटवारियों के ऊपर दमनात्मक कार्यवाही एवं एसीबी व ईओ डब्ल्यू के द्वारा कार्यवाही की निंदा की।
छत्तीसगढ़ के 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग संवर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर खोला मोर्चा
संघ ने शासन को चेताया कि यदि इन न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो फेडरेशन कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन 18 नवंबर 2026 को कलेक्टर कार्यालय बेमेतरा की शाखा में दिया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक नानक राम साहू, महासचिव गैंद लाल खुटियारे, जिला प्रवक्ता योगेंद्र भार्गव, प्रदेश प्रवक्ता सर्व शिक्षक संघ और फेडरेशन केजिला सचिव मोहम्मद यासीर इरफान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, जिला प्रवक्ता महेश्वर श्रीवास, उप संयोजक हितेंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष राजेश जयसवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, ब्लॉक संयोजक सेउक राम साहू, जिला मीडिया प्रभारी के एस परते, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के उप संयोजक बसंत कौशिक, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय डेहरे, छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष डिकेश्वर साहू, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष हिरऊ राम ध्रुव, छत्तीसगढ़ लिपिक संघ जिला अध्यक्ष किशन दास मानिकपुरी, नगरीय निकाय संघ जिला अध्यक्ष जीवनलाल साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य पोखन साहू, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सह सचिव अशोक कुमार धुर्वे, साजा ब्लॉक महासचिव नरेश बघेल एवं समस्त कर्मचारी गण तथा राजस्व पटवारी संघ जिला अध्यक्ष निर्जल कुमार डिंडोरे तथा जिले के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।



