रायपुर: लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन आज 15 नवंबर को व्रती डूबते हुए सूर्य को ‘संध्या अर्घ्य’ अर्पित करेंगे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के नदी तटों और तालाबों के घाटों पर छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। अकेले राजधानी रायपुर में महादेव घाट और व्यास तालाब समेत 50 से अधिक स्थानों पर छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जहां संध्या अर्घ्य के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
महादेव घाट पर शाम 4 बजे से सजेगी सुरों और संस्कृति की महफिल छठ महापर्व के उल्लास को दोगुना करने के लिए रायपुर के ऐतिहासिक महादेव घाट पर आज शाम 4 बजे से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य संध्या में देश के विभिन्न शहरों से आए लोक कलाकार पारंपरिक छठ गीतों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे:
छत्तीसगढ़ी लोक कला की छटा: कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।
अंतरराष्ट्रीय नृत्य नाटिका और झांकियां: प्रयागराज से आई विशेष टीम द्वारा आकर्षक झांकियां और अंतरराष्ट्रीय स्तर की नृत्य नाटिका पेश की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
छठ महापर्व का दूसरा दिन आज: खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत
कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा महापर्व
निर्जला व्रत रखकर छठी मैया और भगवान भास्कर की आराधना कर रहे व्रती आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कल यानी 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य (उषा अर्घ्य) को अर्घ्य देंगे। इसी के साथ चार दिवसीय इस कठिन और पावन महापर्व का विधि-विधान से समापन होगा। आयोजन को देखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Chhath Puja 2026: आज से छठ महापर्व शुरू, जानें चार दिनों का पूरा कार्यक्रम



