चक्रधरपुर/राउरकेला।
मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुगम सफर के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक की मरम्मति और पुरानी पटरियों को बदलने का बेहद महत्वपूर्ण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह मेगा ब्लॉक और मरम्मत कार्य जुलाई से शुरू होकर नवंबर तक चलाया जाएगा। इस बड़े विकास कार्य और ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने जुलाई से नवंबर तक हर महीने अलग-अलग तारीखों में 16 एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द (Cancel) कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और रूट बदलकर चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस कार्य के पूरा होने से हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार में काफी बढ़ोतरी होगी और मौजूदा पटरियों पर दबाव कम होने से हादसों की आशंका भी खत्म हो जाएगी। हालांकि, इस लंबे ब्लॉक के कारण छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और बिहार रूट के लाखों रेल यात्रियों को आने वाले महीनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द (जुलाई से नवंबर तक):
-
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 2, 9, 16, 23, 30 जुलाई; 6, 13, 20, 27 अगस्त; 3, 10, 17, 24 सितंबर; 1, 8, 15, 22, 29 अक्तूबर और 12 नवंबर को रद्द रहेगी।
-
17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 5, 12, 19, 26 जुलाई; 2, 9, 16, 23, 30 अगस्त; 6, 9, 20, 27 सितंबर; 4, 11, 18, 25 अक्तूबर और 1, 8, 15 नवंबर को नहीं चलेगी।
-
18125/ 18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस: 3, 10, 17, 24, 31 जुलाई; 7, 14, 21, 28 अगस्त; 4, 11, 18, 25 सितंबर; 2, 9, 16, 23, 30 अक्तूबर और 6 व 13 नवंबर को निरस्त रहेगी।
-
18175/ 18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस: जुलाई में 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31; अगस्त में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28; सितंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29; अक्तूबर में 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 और नवंबर में 3, 6, 10, 13 व 17 तारीख को रद्द रहेगी।
-
68029/ 68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला एक्सप्रेस: जुलाई में 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31; अगस्त में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28; सितंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29; अक्तूबर में 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 और नवंबर में 3, 6, 10, 13, 17 तारीख को बंद रहेगी।
-
18109/ 18110 टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस: जुलाई में 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31; अगस्त में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28; सितंबर में 1, 4, 11, 15, 18, 22, 25, 29; अक्तूबर में 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 और नवंबर में 3, 6, 10, 13 व 17 को रद्द रहेगी।
-
18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस: जुलाई में 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31; अगस्त में 3, 4, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31; सितंबर में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28; अक्तूबर में 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26, 30 और नवंबर में 2, 6, 9, 13 व 16 को नहीं चलेगी।
-
18113 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस: जुलाई में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28; अगस्त में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29; सितंबर में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29; अक्तूबर में 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 और नवंबर में 3, 7, 10, 14 व 17 तारीख को निरस्त रहेगी।
-
18601/18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस: जुलाई में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28; अगस्त में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29; सितंबर में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29; अक्तूबर में 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 और नवंबर में 3, 7, 10, 14 व 17 को रद्द रहेगी।
-
22861/12872 हावड़ा-कांटाबांजी, टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस: 7, 14, 21, 28 जुलाई; 4, 11, 18, 25 अगस्त; 1, 8, 15, 22, 29 सितंबर; 6, 13, 20, 27 अक्तूबर और 3, 11, 10 व 17 नवंबर को रद्द रहेगी।
-
18107 राउरकेला -जगदलपुर एक्सप्रेस: 7, 14, 21, 28 जुलाई; 4, 11, 18, 25 अगस्त; 1, 8, 15, 22, 29 सितंबर; 6, 13, 20, 27 अक्तूबर और 3, 10, 17 नवंबर को नहीं चलेगी।
-
18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस: 8, 15, 22, 29 जुलाई; 5, 12, 19, 26 अगस्त; 2, 9, 16, 23, 30 सितंबर; 7, 14, 21, 28 अक्तूबर और 4, 11 व 18 नवंबर को पहिए थमे रहेंगे।
ये ट्रेनें बीच रास्ते (शॉर्ट टर्मिनेट) होकर चलेंगी:
-
13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस: जुलाई से नवंबर के बीच निर्दिष्ट तारीखों (2, 9, 16, 23, 30 जुलाई; 6, 13, 20, 27 अगस्त; 3, 10, 17, 24 सितंबर; 1, 8, 15, 22, 29 अक्तूबर और 5 व 12 नवंबर) को अपने निर्धारित स्टेशन दुर्ग न जाकर राउरकेला में ही शॉर्ट टर्मिनेट होकर वापस लौट जाएगी।
-
13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस: 3, 10, 17, 24, 31 जुलाई; 7, 14, 21, 28 अगस्त; 4, 11, 18, 25 सितंबर; 2, 9, 16, 23, 30 अक्तूबर और 6 व 13 नवंबर को दुर्ग के बजाय राउरकेला स्टेशन से ही शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी।
बदले हुए मार्ग (Diverted Route) से चलने वाली ट्रेनें:
-
18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: जुलाई से नवंबर के बीच चुनिंदा तारीखों को अपने सामान्य मार्ग के बजाय डायवर्टेड रूट वाया इब – झारसुगुड़ा रोड – संबलपुर सिटी – कटक होकर चलाई जाएगी।
-
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: जुलाई से नवंबर के बीच विभिन्न तारीखों को अपने तय रूट के बजाय वाया कांड्रा – सीनी होकर गंतव्य के लिए रवाना होगी।

