रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को उनके घर-द्वार पर ही सुनने और सुलझाने के उद्देश्य से आज से एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू होने जा रहा है। क्षेत्र में आज से 25 दिवसीय Dharsiwa Seva Samvad Yatra का विधिवत शुभारंभ होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे चरौदा स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर मंदिर परिसर से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
144 गांवों का दौरा करेंगे विधायक अनुज शर्मा
इस 25 दिवसीय यात्रा का नेतृत्व धरसींवा के विधायक Anuj Sharma MLA Dharsiwa करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह यात्रा अगले 25 दिनों तक विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 गांवों का भ्रमण करेगी। इस दौरान विधायक अनुज शर्मा गांव-गांव जाकर आम नागरिकों, किसानों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
मौके पर ही जनसमस्याओं के निराकरण का लक्ष्य
इस Seva Samvad Yatra Raipur का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की रोजमर्रा की समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं की मांग और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से सीधे रूबरू होना है। यात्रा के दौरान प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहेगा, ताकि ग्रामीणों द्वारा बताई जाने वाली जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों यात्रा के शुभारंभ को लेकर चरौदा समेत पूरे धरसींवा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह 25 दिवसीय महाअभियान क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने और जनता व जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में बेहद कारगर साबित होगा।



