Author: CG NOW DESK
नई दिल्ली: फास्टैग इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब गाड़ी पर चिपका स्टिकर बदले बिना ही फास्टैग से जुड़े बैंक को बदला जा सकेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में ‘वनटैग’ (OneTag) सुविधा का शुभारंभ किया। इस नई पहल के तहत वाहन मालिक अपने मौजूदा फास्टैग को अपनी पसंद के दूसरे बैंक में आसानी से पोर्ट (ट्रांसफर) कर सकेंगे। इसमें टैग, टैग आईडी और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर पहले जैसा ही रहेगा। इसे इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड…
रायपुर, 11 सितंबर 2026 पक्के और सुरक्षित घर का सपना अब जिले के हजारों ग्रामीण परिवारों के लिए हकीकत बन रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में 10,903 आवास पूर्ण होने के साथ हितग्राही परिवारों ने अपने नए आशियाने में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ गृह प्रवेश किया। इनमें महासमुंद में 2,921, बागबाहरा विकासखंड में 2,221, पिथौरा में 2,967, बसना में 1,132 तथा सरायपाली में 1,662 आवास शामिल हैं। आज केन्द्रीय एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज चौहान द्वारा सक्ती जिला में आयोजित कार्यक्रम में…
कौशल से स्वरोजगार एवं स्थानीय कृषि-उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा रायपुर ,11 सितम्बर, 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ’’कौशल भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं कौशल आधारित रोजगार’’ के विजन तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कृषकों को कौशल, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की प्राथमिकता के अनुरूप इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा प्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से कौशल विकास को सुदृढ़ करने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, श्री रामविचार नेताम की प्रेरणा से…
रायपुर, 11 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 17 सितंबर की संध्या ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से राशनकार्डधारियों और आम नागरिकों की जनभागीदारी के साथ सेवा, विश्वास और संकल्प की भावना को सशक्त किया जाएगा। खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलें के खाद्य नियंत्रकों एवं खाद्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 17 सितंबर की संध्या राशनकार्डधारियों एवं आम नागरिकों के माध्यम से…
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार साधक सचिवों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रकरणों का निराकरण उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विभागवार नियतकालिक सूची तैयार करने के निर्देश सचिवों को दिए। बैठक में विभागों में रिक्त पदों तथा बैकलॉग के पदों पर सेटअप तैयार कर त्वरित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।…
मछली पालन विभाग ने प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित एक्सोटिक मांगूर (थाई मांगूर) और बिग हेड मछलियों के अवैध कारोबार के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने शनिचरी बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित एक्सोटिक मांगूर के मत्स्य बीज जब्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने बाजार के सभी मछली विक्रेताओं को इन प्रतिबंधित प्रजातियों की बिक्री, परिवहन और संवर्धन तत्काल बंद करने की सख्त हिदायत दी। उप संचालक मछली पालन विभाग के अनुसार, एक्सोटिक मांगूर (क्लेरियस गेरीपिनयस) को सामान्य बोलचाल में ‘थाई मांगूर’ कहा जाता है। यह एक बेहद आक्रामक…
बीजापुर 11 सितंबर 2026 कलेक्टर श्री विश्वदीप ने भोपालपटनम विकासखंड में संचालित मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट ( MBU ) शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी विकासखंडों में अध्ययनरत बच्चों का शत-प्रतिशत मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट से वंचित न रहे।…
सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों की राज्य छात्रवृत्ति के लिए नए पंजीयन और नवीनीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन, नवीनीकरण और सत्यापन की पूरी प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए पिछले सत्र की तरह ही विद्यार्थियों के पास सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में ई-केवाईसी (e-KYC) और आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य किया गया है। प्रक्रिया के तहत जिन…
स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ताओं के बीच बनी असमंजस की स्थिति पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने स्थिति स्पष्ट की है। कंपनी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय के 12 अगस्त 2026 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। क्षेत्र में अब तक 1 लाख 17 हजार 302 स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं और यह कार्य तेजी से जारी है। केंद्र के दिशा-निर्देशों पर देशभर में काम तेज केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार, जहां भी संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां…
छत्तीसगढ़ शासन ने महिला सशक्तिकरण, समाज कल्याण और अदम्य साहस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं व अशासकीय संस्थाओं (NGOs) के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘माता बहादुर कलारिन सम्मान’, ‘मिनी माता सम्मान’ और ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’ के लिए 25 सितंबर 2026 तक प्रविष्टियां और आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किन्हें और किस क्षेत्र में मिलेगा सम्मान? माता बहादुर कलारिन सम्मान (नारी उत्थान): अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
