Awarapan 2 Box Office: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा देखने को मिला। ‘आवारापन’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता थी और ओपनिंग डे के आंकड़ों ने फिल्म को शानदार शुरुआत दिलाई है

पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग डे पर करीब 21 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। फिल्म की शुरुआत को इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक माना जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन ‘बंटवारा 1947’ के मुकाबले करीब चार गुना ज्यादा कमाई की। मजबूत शुरुआत के साथ ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने के संकेत दे दिए हैं।
इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
21 करोड़ रुपये के ओपनिंग कलेक्शन के साथ ‘आवारापन 2’ ने इमरान हाशमी के करियर में नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह अभिनेता की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इसके अलावा फिल्म विशेष फिल्म्स और इमरान हाशमी की जोड़ी की भी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ‘आवारापन’ के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग
‘आवारापन 2’ ने 2026 की बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना ली है। फिल्म पहले दिन की कमाई के आधार पर साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इससे आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ बताई जा रही हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘धमाल 4’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखाई देता है। अब फिल्म की असली परीक्षा वीकेंड पर होगी। अगर शनिवार और रविवार को भी दर्शकों का ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलता है, तो ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई कर सकती है।

