बाबा भगवान राम ट्रस्ट ब्रम्हनिष्ठालय सोगड़ा द्वारा श्री सर्वेेश्वरी समूह के 66 वें स्थापना दिवस 21 सितम्बर 2026 के शुभअवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला चिकित्सालय जशपुर में पौष्टिक आहार का वितरण एवं विभिन्न पूजा स्थलों में झाडू का वितरण किया गया।
21 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 3ः30 बजे ट्रस्ट के कार्यकर्ता गण एवं श्री सर्वेश्वरी महिला मंडल, जशपुर द्वारा डॉ. आर.के.सिंह जी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय पंहुचकर प्रत्येक वार्ड में जाकर लगभग 154 मरीजो को फल,चना,जूस एवं बिस्किट आदि प्रदान किया गया।

इसी प्रकार आपसी सदभाव,प्रेम एवं स्वच्छता का संदेश लेकर जशपुर के मंदिर, मस्जिद एवं गिरिजाघरों को ट्रस्ट द्वारा झाडू वितरण किया गया। नगर के करीब 68 पूजा स्थलों में झाडू बांटे गए। इस हेतु दो ग्रुप बनाये गये थे प्रथम ग्रुप में श्री आर.एन. मिश्रा,श्री रमेश राम जी एवं श्री प्रमोद नायडू एवं द्वितीय ग्रुप में श्री कमल दूबे,श्री प्रवीण सिन्हा,श्री विरेन्द्र सिन्हा ने सक्रिय सहयोग दिया।
राजा देवशरण जिला चिकित्सालय,जशपुर में पौष्टिक आहर वितरण हेतु डॉ आर.के.ंिसंह, संतोष कु.मिश्र, गगन यादव, कुदन,सिंह, निर्भय सोनी, अखिलेश यादव, प्रतीक सिंह, अमन सिंह, वेद तिवारी, मृत्युन्जय सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, सत्येन्द्र सिंह, मनीष उरांव,बिन्दे राम भगत ,शास्वत, संतोष सोनी, सर्वेश सिंह,सत्यम सिंह नायक, राजीव सिंह, तरूण पटेल एवं महिला संगठन से सुश्री सौम्या सुरभि,श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, अनुपमा सिंह,अनिमा मिश्रा,अंजू सिन्हा, नवीना यादव, स्नेहा उपाध्याय, निधि यादव,निशा सिंह,अर्पिता दूबे,रंजिता षाडगी,सोनी सिंह,अनामिका सिन्हा के साथ ग्राम सोगड़ा सरपंच श्रीमती बांधो बाई अपनी टोली असिला बाई , मीरा बाई,रीता,शिल्पा एंव फूलमनी के साथ उपस्थित थे।























