जशपुर हुआ ‘चिल्ड’: मई की तपन में मानसून वाला स्वैग, कुदरत का दिखा अलग ही मिजाज
छत्तीसगढ़ के होनहार विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को एक शानदार तोहफा देने का निर्णय लिया है। इन मेधावी छात्रों को 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच का IPL मुकाबला मुफ्त में दिखाया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयनित छात्रों को एक शिक्षक की देखरेख में 10 मई की सुबह 10 बजे तक SCERT रायपुर पहुंचाना अनिवार्य है, जहाँ से सभी को एक साथ स्टेडियम ले जाया जाएगा।
आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव की खबरें पूरी तरह भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

मैच को लेकर राजधानी में जबरदस्त उत्साह है और टिकटों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सबसे सस्ते 2500 रुपये वाले टिकट ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गए। वर्तमान में 3300 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक के टिकट उपलब्ध हैं, जिन्हें केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि इस बार स्टेडियम में प्रवेश के लिए कोई फिजिकल टिकट नहीं होगा, बल्कि डिजिटल M-टिकट और क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कारणों से यह क्यूआर कोड मैच के दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही सक्रिय होगा।
रायपुर में क्रिकेट का यह रोमांच यहीं खत्म नहीं होगा, क्योंकि 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक और बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस दूसरे मैच के लिए टिकटों की बिक्री 4 मई से शुरू कर दी जाएगी। आरसीबी की टीम 8 मई को ही रायपुर पहुंच जाएगी और मैच से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें क्योंकि स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुल जाएंगे और एक बार प्रवेश करने के बाद दोबारा बाहर निकलने और फिर अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

