चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 11 जिलों में यलो अलर्ट; बारिश के आसार
रेलवे ने सामूहिक टिकट बुकिंग (ग्रुप रिजर्वेशन) की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नियमों में बदलाव किया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा नया कमर्शियल सर्कुलर जारी कर पुरानी व्यवस्था के स्थान पर नई प्रक्रिया लागू कर दी गई है। इस बदलाव से शादी समारोह, धार्मिक यात्राओं, स्कूल-कॉलेज के टूर, खेल आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में एक साथ ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

सुबह 9 बजे से लिए जाएंगे आवेदन
नई व्यवस्था के तहत प्रमुख आरक्षण केंद्रों पर ग्रुप बुकिंग के आवेदन अब सुबह 9 बजे से स्वीकार किए जाएंगे। यह समय आम यात्रियों की एडवांस रिजर्वेशन प्रक्रिया शुरू होने के एक घंटे बाद निर्धारित किया गया है, ताकि सामान्य यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो और समूहों के आवेदन सुव्यवस्थित ढंग से लिए जा सकें।
अंगूठा न लगे तो चेहरे से मिलेगी पहचान, ई-केवाईसी अधूरी होने पर भी नहीं रुकेगा राशन; घर बैठे सुधरेंगे नाम-जन्मतिथि
बिना तय बर्थ सीमा के मिलेगी मंजूरी
दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजूनाथ कनमडी के अनुसार, अब चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर और स्टेशन मैनेजर बिना किसी तय बर्थ सीमा के ग्रुप बुकिंग को मंजूरी दे सकेंगे। यह सुविधा सभी श्रेणियों में कन्फर्म, आरएसी (RAC) और वेटिंग टिकटों के लिए उपलब्ध होगी।

ओडिशा-आंध्र तट से टकराना शुरू हुआ चक्रवात ‘अक्वान’, लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी; छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
कालाबाजारी पर सख्ती, पारदर्शिता के लिए कड़े नियम
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस सुविधा का लाभ केवल वास्तविक जरूरत वाले समूहों को ही मिलेगा। टिकटों की कालाबाजारी या बर्थ ब्लॉक करने जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
- आवेदन सीधे अधिकृत रेलवे अधिकारी के पास जमा करना अनिवार्य होगा।
- वापसी यात्रा के लिए भी उसी आरक्षण कार्यालय से ग्रुप बुकिंग कराई जा सकेगी, लेकिन इसे अलग बुकिंग मानकर अलग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्वीकृत बुकिंग का अलग रजिस्टर संधारित किया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म और यात्रियों की सूची के हर पन्ने पर संबंधित अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।
बीमा नवीनीकरण के SMS अलर्ट पर टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा कोई चालान; NHAI ने स्पष्ट की स्थिति
फिलहाल ये नियम दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन में लागू किए गए हैं। सामूहिक यात्राओं के दौरान एक साथ टिकट और सीट मिलने में आने वाली पुरानी दिक्कतों को देखते हुए इस कदम को यात्रियों के लिए व्यावहारिक और मददगार माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह बने नए प्रभारी सचिव



