पान मसाला की पैकेजिंग पर FSSAI का बड़ा फैसला: प्लास्टिक और प्लास्टिक-लैमिनेटेड पैकेजिंग पर लगी रोक
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी बीच मण्डल ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों (पालकों) के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी और सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम में सुधार करने, अंक बढ़ाने या अनुत्तीर्ण (फेल) विद्यार्थियों को पास कराने के नाम पर आने वाले फर्जी फोन कॉल्स से पूरी तरह सावधान रहें और किसी भी झांसे में न आएं।
झारखंड में परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा: रांची में निकाला ऐतिहासिक ‘मौन मार्च’
विगत वर्षों में आ चुकी हैं ठगी की शिकायतें
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 और 2025 में भी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के पहले और बाद में कई विद्यार्थियों व पालकों को इस तरह के फर्जी कॉल्स प्राप्त हुए थे। इन कॉलरों द्वारा परिणाम सुधारने का लालच देकर पैसों की अनुचित मांग की गई थी।
मण्डल की मुख्य हिदायतें एवं अपील
भ्रामक कॉल पर विश्वास न करें:
यदि कोई भी व्यक्ति परिणाम में सुधार, अंक बढ़ाने या उत्तीर्ण कराने के नाम पर संपर्क करता है, तो उसकी बातों पर बिल्कुल भरोसा न करें।
कोई आर्थिक लेन-देन न करें:
ऐसे किसी भी झांसे में आकर किसी भी प्रकार का ऑनलाइन या कैश लेन-देन न करें।
तत्काल पुलिस में करें शिकायत:
ऐसा कोई भी फर्जी या संदेहास्पद कॉल आने पर बिना देरी किए अपने नजदीकी पुलिस थाने में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
मण्डल का कोई संबंध नहीं:
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने पूरी तरह स्पष्ट किया है कि ऐसे फर्जी कॉल या पैसों की मांग से मण्डल का कोई लेना-देना या संबंध नहीं है।
लॉन्च से पहले लीक हुए Redmi 17C 5G के फीचर्स, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से होगा लैस
मण्डल ने सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसे ठगों से भ्रमित न हों, पूरी तरह सतर्क रहें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही विश्वास करें।

