मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक: अतिथि व्याख्याता नीति में संशोधन, ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री और पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण मंजूर
रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के लिए प्रस्तावित मेगा ब्लॉक का असर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा।
24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक नवीनीकरण का काम किया जाएगा। यह कार्य निर्धारित दिनों में टीआरटी मशीन के माध्यम से किया जाएगा।
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू, हर साल अगस्त में जारी होगा परीक्षा कैलेंडर
कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द
ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है। इसका असर छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
सितंबर का राशन अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा
नवंबर में 24 और 27 नवंबर को 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा 23, 25, 28 और 30 नवंबर को नांदेड़-संतरागाछी, संतरागाछी-नांदेड़, संतरागाछी-पुणे हमसफर और पुणे-संतरागाछी हमसफर सहित अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
दिसंबर में भी कई ट्रेनें प्रभावित
मेगा ब्लॉक का असर दिसंबर में भी जारी रहेगा। 1, 4, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29 और 30 दिसंबर को अलग-अलग ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। क्रिसमस और वर्षांत की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के सफर करने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
अब 9वीं के बस्ते में ‘सेंगोल’ से लेकर ‘लिज्जत पापड़’ तक का सफर! जानिए एनसीईआरटी की नई किताब की 5 बड़ी बातें
जनवरी 2027 में भी जारी रहेगा असर
ट्रैक नवीनीकरण का असर नए साल में भी रहेगा। 1, 2, 4, 5, 6, 8, 9, 11, 12, 13, 14 और 15 जनवरी 2027 को विभिन्न ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
Income Tax Deadline Extended: 30 सितंबर की हड़बड़ी खत्म, अब 21 नवंबर तक भरें ITR
दो ट्रेनों के बदले मार्ग
रेलवे ने दो ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया है। 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों में ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी। वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कांद्रा-सीनी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी और टाटानगर-गम्हरिया स्टेशन को छोड़कर दुर्ग पहुंचेगी।
अब 28 नहीं पूरे 30 दिनों की होगी मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी, ट्राई के नए नियमों
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह
रेलवे के इस मेगा ब्लॉक का असर बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, इतवारी, गोंदिया, नागपुर, टाटानगर, पुणे और संतरागाछी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कर रखा है, उन्हें अपनी यात्रा की तारीख पर ट्रेन के परिचालन की स्थिति अवश्य जांच लेनी चाहिए। छुट्टियों के दौरान वैकल्पिक ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यात्रियों के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाना जरूरी होगा।
थंब लगाने से पहले ही स्क्रीन पर आ जाएगा ‘रेड अलर्ट’? जानिए किन राशन कार्डों की उल्टी गिनती शुरू























