UDISE+ 2025-26 वार्षिक रिपोर्ट: भारतीय स्कूली शिक्षा में बदलाव; शिक्षक भर्ती, महिला भागीदारी और छात्र नामांकन में ऐतिहासिक प्रगति
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का पंजीयन ‘VSK App’ पर कराना सुनिश्चित करें।

क्या है पूरा मामला?
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में 12 जून 2026 को जारी पत्र के माध्यम से सभी विभागीय कर्मचारियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए ‘VSK App’ का उपयोग करने के निर्देश दिए गए थे।
हालांकि, 7 जुलाई 2026 तक की रिपोर्ट की समीक्षा में यह पाया गया कि गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा इस ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का आंकड़ा अत्यंत नगण्य है, जो कि चिंताजनक है।
छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव: 5वीं, 7वीं और 8वीं की नई किताबें होंगी तैयार, स्थानीय संस्कृति को मिलेगी प्राथमिकता
संचालनालय ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देशित किया है कि:उनके अधीन कार्यरत समस्त गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का ‘VSK App’ पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए।इन कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति को ‘VSK App’ के माध्यम से ही दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए।
विभाग के इस कदम से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

