विशेष विश्लेषण | रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की समस्याएं लगभग एक जैसी हैं, मांगें भी समान हैं और संघर्ष का उद्देश्य भी एक ही है, इसके बावजूद शिक्षक समाज अलग-अलग संगठनों में बंटा हुआ है। प्रदेश में अनेक शिक्षक संगठन अपने-अपने स्तर पर शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन एक मंच पर आने की पहल अब भी अपेक्षित परिणाम तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या संगठनात्मक पहचान, नेतृत्व की महत्वाकांक्षा और अध्यक्ष पद की प्रतिष्ठा शिक्षक हितों से बड़ी होती जा रही है?
छत्तीसगढ़ का शिक्षक वर्ग लंबे समय से कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। वेतन विसंगति, पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, पुरानी सेवा की गणना, पेंशन, टीईटी, सेवा सुरक्षा, स्थानांतरण और गैर-शिक्षकीय कार्यों का अतिरिक्त बोझ जैसे मुद्दे प्रदेश के हजारों शिक्षकों को प्रभावित कर रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर अलग-अलग शिक्षक संगठन समय-समय पर ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन और आंदोलन करते रहे हैं। इसके बावजूद एक साझा और प्रभावी नेतृत्व का अभाव लगातार महसूस किया जा रहा है।
EE Main 2027 और CGBSE 12th Board परीक्षा की तारीखों में टकराव! छात्र परेशान, पढ़ें पूरी डिटेल
संगठन अनेक, लेकिन सामूहिक आवाज कमजोर क्यों?
लोकतांत्रिक व्यवस्था में संगठनों का निर्माण स्वाभाविक है। अलग-अलग विचारधारा, संवर्गीय समस्याओं और कार्यशैली के आधार पर संगठनों का अस्तित्व भी जरूरी हो सकता है। कई बार पुराने संगठनों की निष्क्रियता या नेतृत्व से असंतोष के कारण नए संगठन सामने आते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या संगठनों की बढ़ती संख्या के अनुपात में शिक्षकों की सामूहिक ताकत भी बढ़ी है?
TGT Bharti 2026: 17,735 शिक्षक पदों पर आवेदन की कल अंतिम तिथि, दिसंबर में होगी परीक्षा
जब एक ही मांग को लेकर कई संगठन अलग-अलग ज्ञापन सौंपते हैं, अलग-अलग तारीखों पर आंदोलन करते हैं और अलग-अलग रणनीतियां अपनाते हैं, तो शासन के सामने सामूहिक दबाव अपेक्षाकृत कमजोर पड़ सकता है। एक ही मुद्दे पर पांच अलग-अलग आवाजों के बजाय पांच संगठनों की एक संयुक्त आवाज अधिक प्रभावी हो सकती है।
क्या सामूहिक नेतृत्व का प्रश्न भी बन रही है बाधा?
शिक्षक संगठनों के बीच एकता की चर्चा में सबसे संवेदनशील सवाल नेतृत्व का है। किसी भी संगठन में अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ जिम्मेदारी, सम्मान और प्रतिनिधित्व जुड़ा होता है, लेकिन जब पद की प्रतिष्ठा साझा संघर्ष के रास्ते में बाधा बनने लगे, तब आत्ममंथन की आवश्यकता है।
कौन नेतृत्व करेगा ? किसका नेतृत्व स्वीकार किया जाएगा? मंच पर किसे प्रमुख स्थान मिलेगा? शासन से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा? मीडिया में किस संगठन या पदाधिकारी का नाम प्रमुखता से आएगा?
Bilaspur-Jharsuguda Railway Block: चौथी लाइन का काम, 6 से 18 दिसंबर तक 10 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
ऐसे सवाल कई बार संगठनों के बीच समन्वय को प्रभावित करते हैं। एक मंच बनाने की संभावनाएं भी नेतृत्व और प्रतिनिधित्व के सवाल पर अटक जाती हैं, हालांकि सभी संगठनों और पदाधिकारियों पर एक जैसी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, लेकिन संगठनात्मक संस्कृति में पद और प्रतिष्ठा को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर सवाल अक्सर शिक्षक संवर्ग खुद सोशल मीडिया में उठाते रहे है।
क्या उपलब्धियों के श्रेय की होड़ से भी प्रभावित हो रही एकता?
शिक्षक संगठनों के बीच एक अन्य चुनौती उपलब्धियों का श्रेय लेने की प्रतिस्पर्धा है। किसी मांग को सबसे पहले किसने उठाया, किसने मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री से मुलाकात की, किसने ज्ञापन दिया और किस संगठन के प्रयास से शासन ने सकारात्मक निर्णय लिया—इन बातों को लेकर कई बार संगठनात्मक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है।
जेलों में खत्म हुआ VIP कल्चर और जातिगत भेदभाव, 58 साल पुराने नियम में बड़े बदलाव
किसी संगठन ने पहल की है तो उसके योगदान को सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन किसी सामूहिक उपलब्धि को केवल एक संगठन की निजी सफलता के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।
शिक्षकों के हित में लिए गए निर्णय का लाभ पूरे शिक्षक समाज को मिलता है। इसलिए उपलब्धियों का श्रेय लेने से अधिक महत्वपूर्ण यह होना चाहिए कि लंबित मांगों का समाधान किस तरह सुनिश्चित किया जाए।
सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरकार के दो पेंशन कानून रद्द
सोशल मीडिया पर सक्रियता, लेकिन आपसी समन्वय की कमी
डिजिटल दौर में शिक्षक संगठन सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ज्ञापन, बैठक, आंदोलन और अधिकारियों से मुलाकात की तस्वीरें लगातार सामने आती हैं। इससे शिक्षकों में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन इसके साथ संगठनात्मक प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है।
पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों के लिए बड़ी सौगात: नीट और जेईई की कोचिंग फीस में मिलेगी 50% तक की छूट
किस संगठन की पोस्ट अधिक चर्चित हुई, किस अध्यक्ष का बयान समाचारों में प्रकाशित हुआ और किसकी गतिविधियों को अधिक प्रचार मिला, इन बातों को लेकर भी प्रतिस्पर्धा दिखाई देती है।
आम शिक्षक क्या अपने संगठन से सवाल करना भूल गया है?
संगठन में आम शिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। शिक्षकों को भी अपने संगठनों से जवाबदेही मांगनी होगी। संगठन ने पिछले वर्षों में कौन-सी मांगें उठाईं? किन मुद्दों पर परिणाम मिला? संघर्ष की रणनीति क्या रही? सदस्यों की भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया कितनी पारदर्शी है?
एक मजबूत संगठन केवल नेतृत्व से नहीं, बल्कि जागरूक और सक्रिय सदस्यों से बनता है।
भारत में 10 साल में टीबी से होने वाली मौतों में 38% की गिरावट, WHO की रिपोर्ट में खुलासा
क्या अब नेतृत्व को करना होगा खुद का आकलन और आत्ममंथन
छत्तीसगढ़ के शिक्षक संगठनों के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती एक-दूसरे से आगे निकलने की नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ चलने की है। किसी संगठन की सफलता दूसरे संगठन की असफलता नहीं होनी चाहिए। किसी दूसरे नेता को नेतृत्व का अवसर देना अपने सम्मान को कम करना नहीं है।
अध्यक्ष पद एक जिम्मेदारी है, स्थायी प्रतिष्ठा का अधिकार नहीं। नेतृत्व की वास्तविक पहचान इस बात से होती है कि वह कितने लोगों को साथ लेकर चल सकता है और उनके अधिकारों के लिए कितना प्रभावी संघर्ष कर सकता है।
शिक्षक समाज को भी यह तय करना होगा कि उसकी प्राथमिकता संगठन की पहचान है या शिक्षकों के अधिकारों की प्राप्ति।
किसी भी प्रदेश में सबसे ज्यादा किसी विभाग के कर्मचारी है तो वह है शिक्षा विभाग लेकिन सवाल महत्वपूर्ण ये है कि “क्या शिक्षक संगठन और शिक्षक एक है? अपने बच्चों को एकता का पाठ पढ़ाने वाले उस एकता को खुद कितना आत्मसात कर पाए है।”



