दर्दनाक सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 लोगों की मौत की आशंका
नई दिल्ली: कैब बुक करते समय जल्दी राइड मिलने के लालच में अब आपको अतिरिक्त पैसे (टिप या ऐड-ऑन) देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने यात्रियों को भ्रमित करने और यात्रा पूरी होने से पहले ही अतिरिक्त भुगतान मांगने के मामले में राइड-हेलिंग कंपनी ओला (एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड) पर 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। साथ ही, प्राधिकरण ने ओला को अपने ऐप से इस सुविधा को तत्काल बंद करने का सख्त आदेश दिया है। सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा की पीठ ने इसे अनुचित व्यापार व्यवहार और उपभोक्ताओं के साथ धोखा करार दिया है।

राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए
दरअसल, ओला ऐप पर कैब बुक करते समय जब ड्राइवर खोजा जा रहा होता था, तब स्क्रीन पर संदेश दिखाई देते थे कि “टिप जोड़ने से तेजी से राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है” या “जल्दी राइड पाने के लिए अभी टिप दें”। कंपनी ने बाद में इस फीचर का नाम बदलकर ‘ऐड-ऑन’ कर दिया था, लेकिन पैसे मांगने का तरीका वही रहा। सीसीपीए ने अपनी जांच में पाया कि यह तरीका यात्रियों के मन में यह डर पैदा करता है कि यदि वे अतिरिक्त पैसे नहीं देंगे, तो उन्हें कैब नहीं मिलेगी या देरी होगी। खासकर अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और रात में अकेले सफर करने वाले यात्रियों की मजबूरी का इस फीचर के जरिए फायदा उठाया जा रहा था।
जांच के दौरान ओला के इस दावे की पोल खुद कंपनी के ही आंकड़ों ने खोल दी। 1 से 15 जून 2026 के बुकिंग डेटा से यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि अतिरिक्त पैसे (ऐड-ऑन) देने वाले यात्रियों की राइड स्वीकार होने की दर बिना पैसे देने वालों की तुलना में काफी कम थी। दिल्ली में बिना ऐड-ऑन वाली 62 प्रतिशत राइड स्वीकार हुईं, जबकि ऐड-ऑन देने वालों की सिर्फ 38 प्रतिशत राइड ही कन्फर्म हुईं। इसी तरह बेंगलुरु में बिना ऐड-ऑन के 68 प्रतिशत और ऐड-ऑन के साथ 40 प्रतिशत, जबकि मुंबई में बिना ऐड-ऑन के 68 प्रतिशत और ऐड-ऑन के साथ महज 39 प्रतिशत राइड ही स्वीकार की गईं। इसके बावजूद कंपनी यात्रियों को गुमराह कर 10 रुपये से लेकर 499 रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान करने के लिए उकसा रही थी।
सीसीपीए ने स्पष्ट किया कि नियम के अनुसार टिप हमेशा यात्रा पूरी होने और अच्छी सेवा मिलने के बाद यात्री की अपनी मर्जी से दी जाती है। जब यात्री पहले ही पीक प्राइसिंग सहित पूरा तय किराया दे रहा है, तो राइड शुरू होने से पहले ही उससे और पैसे मांगना मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश 2025 और उपभोक्ता संरक्षण कानून का सीधा उल्लंघन है। सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा अगस्त 2026 में मना किए जाने के बावजूद ओला ने यह प्रथा जारी रखी थी।
अब सीसीपीए के आदेश के बाद ओला को यात्रा पूरी होने से पहले टिप, ऐड-ऑन या किसी भी अन्य नाम से एक्स्ट्रा पैसे मांगने वाले सभी मैसेज और विकल्प ऐप से हटाने होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले सीसीपीए इसी मामले में रैपिडो (Rapido) पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है, जबकि उबर (Uber) और नम्मा यात्री के खिलाफ जांच जारी है। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी ऐप इस तरह से अतिरिक्त पैसे मांगता है, तो वे राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।



