Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में अब सस्ती मिलेगी प्रीमियम स्कॉच व्हिस्की, नई दरें जारी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर
दिसंबर में बेंगलुरु में होगा प्रशिक्षण, चार युवाओं को लेवल-1 और एक को लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद
हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं जशपुर के युवा
हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया विष्णु देव रूट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गाइडों की टीम से साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
‘गांव वालों की मर्जी के बिना एक इंच जमीन नहीं ले सकती सरकार’: सुप्रीम कोर्ट
रायपुर, 21 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (च्ब्ळप्) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि जशपुर जिले को साहसिक पर्यटन के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
प्रशिक्षण के लिए चयनित युवाओं में तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक और रवि सिंह शामिल हैं। इन युवाओं को दिसंबर माह में बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रॉक क्लाइंबिंग की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और पेशेवर गाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण भारत के प्रमुख रॉक क्लाइंबिंग आयोजनों में शामिल त्व्डच् के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चार युवाओं को च्ब्ळप् लेवल-1 तथा एक युवा को उन्नत लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद है।
इस पहल की सफलता के साथ जशपुर मध्य भारत का पहला ऐसा पर्यटन स्थल बनने की दिशा में अग्रसर है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित रॉक क्लाइंबिंग गाइडों की समर्पित टीम उपलब्ध होगी। इससे जिले में साहसिक पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे।
सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरकार के दो पेंशन कानून रद्द
’समुदाय की भागीदारी से वैश्विक साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा जशपुर रू मुख्यमंत्री श्री साय’
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाइड प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध होने के साथ जशपुर यह उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है कि दूरदर्शी प्रशासन और समुदाय की भागीदारी से किस तरह भारत को वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों की प्राकृतिक संपदा, स्थानीय प्रतिभाओं और पर्यटन की संभावनाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। जशपुर के युवाओं का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन इसी दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी और मुख्यालय छोड़ने पर रोक
’अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार होंगे स्थानीय गाइड’
साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षित गाइडों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों में तकनीकी दक्षता, सुरक्षा उपकरणों की जानकारी और जोखिम प्रबंधन की विशेष आवश्यकता होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण और प्रमाणन की सीमित उपलब्धता भारत में साहसिक पर्यटन के विस्तार की चुनौतियों में शामिल रही है।
च्ब्ळप् के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जशपुर के युवाओं को रॉक क्लाइंबिंग गाइडिंग की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा प्रक्रियाओं और पेशेवर कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इससे जिले में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से संचालित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं की तकनीकी क्षमता और रोजगार की संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी।
’वर्ष 2024 में शुरू हुई पहल ने युवाओं को दिलाई राष्ट्रीय पहचान’
जशपुर में साहसिक पर्यटन के विकास और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करने की पहल वर्ष 2024 की शुरुआत में तत्कालीन कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के नेतृत्व में प्रारंभ की गई थी। इसका उद्देश्य जिले की प्राकृतिक एवं भौगोलिक विशेषताओं का उपयोग करते हुए स्थानीय आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें साहसिक खेलों में प्रशिक्षित करना और पर्यटन आधारित आजीविका के अवसर तैयार करना था।
इस पहल को धरातल पर उतारने में छत्तीसगढ़ की माउंटेन गाइडिंग एवं आउटडोर प्रशिक्षण संस्था पहाड़ी बकरा एडवेंचर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने युवाओं को प्रारंभिक स्तर से रॉक क्लाइंबिंग और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन के दीर्घकालिक विकास की कार्ययोजना तैयार करने में भी योगदान दिया। निरंतर प्रशिक्षण, अभ्यास और मार्गदर्शन के माध्यम से इन युवाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता विकसित की और राष्ट्रीय स्तर के साहसिक अभियानों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
’हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया विष्णु देव रूट’
जशपुर के इन युवाओं ने वर्ष 2025 में आयोजित ट्राइबल हिमालयन एक्सपीडिशन में अपनी पर्वतारोहण क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इस अभियान के दौरान जशपुर की टीम ने हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में स्थित 5,340 मीटर ऊंचे जगत्सुख-1 शिखर पर एक नया चढ़ाई मार्ग तैयार करते हुए सफलतापूर्वक आरोहण किया।
टीम ने इस नए चढ़ाई मार्ग का नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सम्मान में विष्णु देव रूट रखा। अभियान के दौरान युवाओं ने अल्पाइन शैली में पर्वतारोहण करते हुए साहस, अनुशासन, टीम भावना और तकनीकी कौशल का परिचय दिया। इस अभियान को 15 से अधिक प्रायोजकों का सहयोग प्राप्त हुआ था। इसी क्रम में वर्ष 2026 में जशपुर के युवा पर्वतारोही तेजल भगत को ब्स्।ॅ की ओर से प्रायोजन प्राप्त हुआ। ब्स्।ॅ भारत के प्रमुख क्लाइंबिंग आयोजनों में शामिल है और अमेरिका की ग्लोबल क्लाइंबिंग इनिशिएटिव से जुड़ा है। इन उपलब्धियों से जशपुर के युवाओं की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है।
कक्षा 6वीं से बनेगा अफसर बनने का सपना, AISSEE 2027 के आवेदन जारी,, 31 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
’साहसिक पर्यटन से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्वरोजगार’
जशपुर जिले की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियां, चट्टानी क्षेत्र और समृद्ध जनजातीय संस्कृति साहसिक पर्यटन के विकास की व्यापक संभावनाएं प्रदान करती हैं। जिला प्रशासन इन संभावनाओं को स्थानीय युवाओं की आजीविका से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों में स्थानीय युवाओं को पेशेवर प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने ही क्षेत्र में गाइड, प्रशिक्षक और पर्यटन उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर जाने के बजाय अपने क्षेत्र में ही आजीविका के विकल्प मिल सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण और प्रमाणन प्राप्त करने के बाद ये युवा पेशेवर गाइड के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इससे जशपुर आने वाले साहसिक पर्यटकों को प्रशिक्षित स्थानीय गाइडों की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही जिले के अन्य युवक-युवतियों को भी साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने और करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।
शासकीय सेवकों व आश्रितों के उपचार के लिए अंबिकापुर के इस हॉस्पिटल को मान्यता
’इको-कल्चरल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा जशपुर’
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को साहसिक एवं इको-कल्चरल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल की विशेषता स्थानीय जनजातीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी है। जिला प्रशासन के सहयोग से विकसित आउटडोर एडवेंचर सेक्टर का संचालन स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित आदिवासी युवाओं के स्वामित्व वाले निजी उद्यम के माध्यम से किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को केवल प्रशिक्षण और रोजगार तक सीमित रखने के बजाय पर्यटन गतिविधियों के संचालन, प्रबंधन और उद्यमिता से भी जोड़ा जा रहा है।
बीमा नवीनीकरण के SMS अलर्ट पर टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा कोई चालान; NHAI ने स्पष्ट की स्थिति
पर्यटन के विकास के साथ क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यावरण, जैव विविधता और समृद्ध जनजातीय संस्कृति के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। होमस्टे सुविधाओं के विकास, अंतरराष्ट्रीय साहसिक पर्यटन आयोजनों और प्रतिवर्ष अक्टूबर में आयोजित युवा महोत्सव जैसी गतिविधियों के माध्यम से जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी जा रही है। रॉक क्लाइंबिंग के अतिरिक्त मोटरबाइक अभियान, कृषि पर्यटन तथा स्थानीय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली से जुड़े अनुभवों को भी पर्यटन गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है।
जशपुर के पांच आदिवासी युवाओं का अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण के लिए चयन इस बात का उदाहरण है कि स्थानीय प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण, अवसर और संस्थागत सहयोग मिलने पर वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। यह पहल जनजातीय युवाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।



