शासकीय सेवक ध्यान दें: क्या आपको पता है नवंबर महीने में iGOT पोर्टल पर किस विषय की ट्रेनिंग अनिवार्य की गई है? 30 नवंबर से पहले हर हाल में पूरा करना होगा यह कोर्स
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंदोलनरत पटवारियों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में आज 13 नवंबर को प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगा। संघ ने प्रदेशभर में भोजन अवकाश के दौरान विरोध जताने और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। राजधानी रायपुर में दोपहर 1:30 बजे कलेक्टर परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कर्मचारी भोजन अवकाश के दौरान एकत्रित होकर पटवारियों के समर्थन में आवाज उठाएंगे। इस दौरान सरकार से पटवारियों पर की जा रही कार्रवाई तत्काल वापस लेने की मांग की जाएगी।
CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म कराने की कोशिश नाकाम, 141 निलंबित, 3912 को नोटिस; आंदोलन जारी
धान खरीदी और आम लोगों के काम प्रभावित होने की आशंका
पेंशनर्स एसोसिएशन रायपुर जिले के संयोजक विजय कुमार झा और प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र टांडी ने कहा कि पटवारियों पर की जा रही कार्रवाई से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसका असर किसानों और विद्यार्थियों से जुड़े जरूरी कार्यों पर भी पड़ सकता है।
कर्मचारी नेताओं ने चिंता जताई कि 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने वाली है। ऐसे में पटवारियों का आंदोलन जारी रहने से धान खरीदी की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा किसानों के राजस्व संबंधी कार्य और विद्यार्थियों के जरूरी दस्तावेज बनवाने जैसे काम भी अटक सकते हैं।
सरकारी स्कूलों की जिम्मेदारी 30 साल के लिए निजी संस्थाओं को सौंपने की तैयारी ! 207 विद्यालयों को लेकर सरकार का बड़ा प्रस्ताव , अंग्रेजी माध्यम और CBSE पैटर्न पर होगी पढ़ाई
मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से कार्रवाई वापस लेने की मांग
कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से मांग की है कि आंदोलनरत पटवारियों पर की जा रही दमनात्मक कार्रवाई तत्काल वापस ली जाए। उनका कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए, ताकि आंदोलन समाप्त हो और आम जनता को परेशानी न उठानी पड़े।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का आंदोलन का ऐलान, 17 से 19 नवंबर तक होगा धरना
मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल में शामिल होगा संघ
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो प्रदेशभर के कर्मचारी पटवारियों के साथ हड़ताल में शामिल होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश की सरकारी व्यवस्थाओं पर आंदोलन का असर और बढ़ सकता है।



