दर्दनाक सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 लोगों की मौत की आशंका
जशपुर। लोकतंत्र, संविधान और देश के नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से आगामी 16 नवंबर को जशपुर में कांग्रेस का एक बड़ा राजनीतिक आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं लोकसभा सांसद श्री सुखदेव भगत जी का प्रथम बार जशपुर आगमन होगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही सर्वोच्च शक्ति है और इस शक्ति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक एवं राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों एवं अभियान की आगामी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 15 नवंबर को ही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में आगमन होगा। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेता आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे तथा जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर अभियान को गांव-गांव, गली-गली और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करेंगे।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती जरिता लैतफलांग जी, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी, पूर्व मंत्री श्री मोहन मरकाम जी, पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी, खरसिया विधायक श्री उमेश पटेल जी, पूर्व मंत्री श्री अमरजीत भगत जी, विधायक श्री लालजीत राठिया जी, विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार जी, विधायक श्री रामकुमार यादव जी एवं विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति प्रस्तावित है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री यू.डी. मिंज ने कहा कि आज देश के सामने लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती है। मतदाता सूची की पारदर्शिता, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ केवल कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक व्यापक जनजागरण है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक, कुल 4 बैठकें होंगी
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। जनता के वोट की ताकत को किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। राहुल गांधी जी द्वारा उठाए जा रहे सवालों और कांग्रेस पार्टी की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
श्री मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का एकजुट होना जिले के कांग्रेसजनों के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। यह आयोजन जशपुर में कांग्रेस संगठन की एकजुटता, सक्रियता और मजबूत जनाधार का संदेश देगा। उन्होंने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर ने समस्त कांग्रेसजनों एवं लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से 16 नवंबर के इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया है।



